गम्हरिया पंचायत के 80 जरूरतमंदों के बीच प्रमुख ने बांटे कंबल
राजनगर प्रखंड क्षेत्र के गम्हरिया पंचायत सचिवालय परिसर में शनिवार को प्रखंड प्रमुख विशु हेंब्रम ने पंचायत क्षेत्र के 80 जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया।
By JagranEdited By: Published: Sat, 25 Jan 2020 06:06 PM (IST)Updated: Sat, 25 Jan 2020 06:06 PM (IST)
संसू, राजनगर : राजनगर प्रखंड क्षेत्र के गम्हरिया पंचायत सचिवालय परिसर में शनिवार को प्रखंड प्रमुख विशु हेंब्रम ने पंचायत क्षेत्र के 80 जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया। इस मौके पर विशु हेम्ब्रम ने कहा कि गरीब, असहायों को कड़कती ठंड से निजात दिलाने के लिए सरकार ने कंबल उपलब्ध कराए हैं। कम्बल पाकर बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान साफ झलक रही थी। इस दौरान वार्ड सदस्य सुनाराम मार्डी भी उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें