खरकाई नदी की सफाई की मांग
आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में गुरुवार को जनकल्याण मोर्चा की एक बैठक मोर्चा
By JagranEdited By: Published: Thu, 29 Oct 2020 11:43 PM (IST)Updated: Thu, 29 Oct 2020 11:43 PM (IST)
संसू, आदित्यपुर : आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में गुरुवार को जनकल्याण मोर्चा की एक बैठक मोर्चा के अध्यक्ष ओमप्रकाश की अध्यक्षता में हुई। बैठक में खरकाई नदी के अंदर जमे काई व गंदगी को साफ कराने पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। ओमप्रकाश ने कहा कि आदित्यपुर से लेकर जमशेदपुर के मानगो तक की कई कंपनियों का कचरा खरकाई नदी में गिरता है। जो कि एनजीटी का खुल्लम खुल्ला उल्लंघन है। मोर्चा ने प्रशासन से कचरा निस्तारण के व्यवस्था की मांग की। बैठक में सुरेशधारी, दिवाकर झा, अशोक कुमार, अंकित कुमार, सुशील ठाकुर आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें