खरसावा के महिला कॉलेज में चोरी का प्रयास
खरसावा : मंगलवार रात खरसावा के मॉडल महिला कॉलेज में चोरों ने कॉलेज में चोरी का प्रयास
खरसावा : मंगलवार रात खरसावा के मॉडल महिला कॉलेज में चोरों ने कॉलेज में चोरी का प्रयास किया। सुरक्षाकर्मियों की सजगता के कारण चोर सामानों को अपने साथ ले जाने में असफल रहा। मंगलवार रात करीब 11.30 बजे पाइप लाइन के सहारे कॉलेज परिसर के अंदर दाखिल होकर इनवर्टर और बैट्री अपने झोला में भर लिया। इसी दौरान सुरक्षाकर्मी आर मुंडा व राजेन्द्र अमंग ने आवाज लगाई तो चोर सारा सामान छोड़कर भाग निकला। चोर अपने साथ लाए जिंस पैंट व टी शर्ट, मोबाइल, टीफिन व चप्पल भी छोड़कर भाग गया है। इस संबंध में अज्ञात चोरों के खिलाफ खरसावा थाना में मामला दर्ज किया गया है। एएसआई सुनील दास ने महिला कॉलेज पहुंचकर प्राचार्या डॉ. स्पार्कलीन देई के साथ-साथ दोनों रात्रि प्रहरी से मामले की जानकारी ली। अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।