आर्थिक विकास में महिलाओं की भूमिका अहम : जींगी
संवाद सूत्र,खरसावा : कुचाई प्रखंड के पुनीबुढी गाव में झारखंड राज्य आजीविका मिशन के तहत आज
By JagranEdited By: Published: Sun, 04 Mar 2018 06:25 PM (IST)Updated: Sun, 04 Mar 2018 06:25 PM (IST)
संवाद सूत्र,खरसावा : कुचाई प्रखंड के पुनीबुढी गाव में झारखंड राज्य आजीविका मिशन के तहत आजीविका महिला ग्राम संगठन का कार्यालय का उद्घाटन कुचाई की जिला परिषद सदस्या जींगी हेंब्रम ने किया। मौके पर जींगी हेंब्रम ने कहा कि गाव के महिलाओं को स्वरोजागर से जोड़ कर आत्मनिर्भर बनें तभी क्षेत्र का सर्वागीण विकास हो सकेगा। उन्होंने रोजगार के साथ-साथ शिक्षा पर भी जोर देते हुए अपने बच्चों को पढ़ाने की अपील की। इस दौरान बड़ी संख्या में विभिन्न स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं उपस्थित थी। मौके पर विभिन्न महिला समूहों को लेखा-जोखा के लिए रजिस्टर आदि सामानों का वितरण किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें