छऊ नृत्य से संबंधित पाठ्यक्रम की पढ़ाई शुरू कराने की मांग
छऊ नृत्य से संबंधित पाठ्यक्रम की पढ़ाई शुरू कराने की मांग
By JagranEdited By: Published: Thu, 25 Aug 2022 04:06 AM (IST)Updated: Thu, 25 Aug 2022 04:06 AM (IST)
छऊ नृत्य से संबंधित पाठ्यक्रम की पढ़ाई शुरू कराने की मांग
जागरण संवाददाता, सरायकेला : झारखंड सरकार द्वारा विश्व की अमूर्त कला छऊ नृत्य को अकादमी बनाने एवं छऊ नृत्य से संबंधित विषयों में छात्रों को शिक्षित करने की घोषणा की थी लेकिन कई वर्ष बीतने के बावजूद आज तक सरायकेला नगर पंचायत स्थित काशी साहू महाविद्यालय में छऊ नृत्य से संबंधित पढ़ाई शुरू नहीं होने के कारण नगर पंचायत सरायकेला एवं आसपास क्षेत्रों के अधिकतर शिक्षार्थी छऊ नृत्य की शिक्षा से वंचित हो रहे हैं। जिसका छऊ नृत्य कला पर प्रतिकूल असर दिख रहा है। नगर पंचायत उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने काशी साहू, महाविद्यालय के प्राचार्य को आवेदन सौंप कर छऊ नृत्य से संबंधित पाठ्यक्रम की पढ़ाई शुरू कराने की मांग की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें