डीसी-एसपी ने किया परेड का निरीक्षण
बिरसा मुंडा स्टेडियम में शुक्रवार को उपायुक्त इकबाल आलम अंसारी व पुलिस अधीक्षक मो. अर्शी ने स्वतंत्रता दिवस के मुख्य कार्यक्रम में होने वाले परेड के पूर्वाभ्यास का निरीक्षण किया। मौके पर झंडारोहण का भी पूर्वाभ्यास किया गया। इस वर्ष कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण व लॉकडाउन के कारण सादगी के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा..
सरायकेला(जागरण संवाददाता)। बिरसा मुंडा स्टेडियम में शुक्रवार को उपायुक्त इकबाल आलम अंसारी व पुलिस अधीक्षक मो. अर्शी ने स्वतंत्रता दिवस के मुख्य कार्यक्रम में होने वाले परेड के पूर्वाभ्यास का निरीक्षण किया। मौके पर झंडारोहण का भी पूर्वाभ्यास किया गया। इस वर्ष कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण व लॉकडाउन के कारण सादगी के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। इस बार स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के परेड में स्कूली बच्चे भाग नहीं लेंगे। परेड में सिर्फ जिला पुलिस बल के चार व होमगार्ड का एक प्लाटून भाग लेगा। उपायुक्त व एसपी ने जवानों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामना देते हुए परेड की सराहना की और इसे बेहतर बनाने के लिए कई निर्देश दिए। इस अवसर पर सहायक पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राकेश रंजन, जिला नजारत उप समाहर्ता प्रदीप कुमार, थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडेय आदि उपस्थित थे।