Move to Jagran APP

आदित्यपुर के मीरूडीह में गोलीबारी में एक घायल, दो गिरफ्तार

- मिठाई की कीमत को लेकर होटल संचालक से हुआ विवाद संवाद सूत्र, आदित्यपुर : आरआइटी क्षेत्र

By JagranEdited By: Published: Wed, 29 Aug 2018 01:20 AM (IST)Updated: Wed, 29 Aug 2018 01:20 AM (IST)
आदित्यपुर के मीरूडीह में गोलीबारी में एक घायल, दो गिरफ्तार

- मिठाई की कीमत को लेकर होटल संचालक से हुआ विवाद संवाद सूत्र, आदित्यपुर : आरआइटी क्षेत्र स्थित मीरूडीह में मंगलवार की रात मिठाई की कीमत को लेकर खरीददार राजू और होटल मालिकराजीव मंडल के बेटे चंदन मंडल के बीच हुआ विवाद गोलीबारी में बदल गया। इस गोलीबारी में एक युवक घायल हो गया, जिसका इलाज टाटा मेन अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने गोली चलाने के आरोपित राजीव मंडल और उसके बेटे चंदन मंडल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने फायरिंग में प्रयुक्त पिस्टल बरामद कर लिया।

loksabha election banner

बताया जाता है कि शाम करीब साढ़े सात बजे मीरूडीह निवासी राजू मिठाई खरीदने के लिए मीरूडीह मोड़ स्थित मंडल होटल गया था। उसके भांजे का जन्म आज ही हुआ था, जिसकी खुशी में वह मिठाई बांटने वाला था। होटल में मिठाई की कीमत को लेकर राजू और चंदन में बहस हो गई। चंदन ने राजू की पिटाई कर दी। इस बात की जानकारी मीरूडीह के लड़कों को मिली तो रात 10.30 बजे दस-बारह लड़के राजू के साथ मंडल होटल पहुंचे। तब तक होटल बंद हो चुका था। सभी लड़के वहां से लगभग 200 मीटर की दूरी पर स्थित चंदन मंडल के घर पहुंच गए। लड़कों को देखकर राजीव मंडल भड़क गया। उसने बेटे चंदन मंडल को पिस्टल देते हुए गोली चलाने को कहा। उसने भीड़ पर फायरिंग कर दी। गोली मीरूडीह निवासी दीपक पात्रो के पैर में लगी, जो ट्रक ड्राइवर है। गोली लगने के बाद सभी लोग दीपक को लेकर टाटा मेन अस्पताल पहुंचे। अस्पताल स्थित पुलिस शिविर में तैनात कर्मचारी ने इसकी जानकारी आरआइटी थाने को दी। देर रात लगभग 12.30 बजे पुलिस ने मीरूडीह से दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। आरआइटी थाने की पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.