Move to Jagran APP

पेट्रो पदार्थ में मूल्य वृद्धि के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चलाई साइकिल

पेट्रोल-डीजल के मूल्य में निरंतर हो रही वृद्धि के खिलाफ शनिवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष छोटराय किस्कू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने साइकिल यात्रा निकाली। साइकिल यात्रा बिरसा मुंडा चौक से शुरू हुई और बाजार की परिक्रमा कर बिरसा मुंडा चौक पर समाप्त हुई..

By JagranEdited By: Published: Sun, 18 Jul 2021 06:30 AM (IST)Updated: Sun, 18 Jul 2021 06:30 AM (IST)
पेट्रो पदार्थ में मूल्य वृद्धि के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चलाई साइकिल
पेट्रो पदार्थ में मूल्य वृद्धि के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चलाई साइकिल

जागरण संवाददाता, सरायकेला : पेट्रोल-डीजल के मूल्य में निरंतर हो रही वृद्धि के खिलाफ शनिवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष छोटराय किस्कू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने साइकिल यात्रा निकाली। साइकिल यात्रा बिरसा मुंडा चौक से शुरू हुई और बाजार की परिक्रमा कर बिरसा मुंडा चौक पर समाप्त हुई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष छोटराय किस्कू ने कहा कि केंद्र सरकार निरंतर पेट्रोल-डीजल के मूल्य में वृद्धि कर आम लोगों की जेब खाली करने का काम कर रही है। पेट्रोल-डीजल के मूल्य में वृद्धि होने से आम लोगों के उपयोग में आने वाली वस्तुओं की कीमत में वृद्धि हो रही है। एक वर्ष में पेट्रोल व डीजल के मूल्य में 40 रुपये व खाद्य तेल में 100 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हुई है। यह केंद्र सरकार की गलत नीतियों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन काल में कच्चे तेल की मूल्य वृद्धि पर भाजपा सरकार में मंत्री बने लोग सड़क पर उतरकर धरना-प्रदर्शन करते थे। वक्ताओं ने कहा कि चुनाव से पूर्व बड़े-बड़े वादे करने वाली भाजपा सत्ता में आकर पूरी तरह बदल गई है। हालात ऐसे हैं कि इस सरकार में किसान, मजदूर, व्यापारी, दुकानदार समेत हर वर्ग के लोग परेशान है। मौके पर बोध सिंह सरदार प्रभारी, राज बागची, लाल बहादुर, तस्लीमा मल्लिक, शबाना, खैरुन निशा, बनमली, शिवा दास, अजमल, शहीद परवेज, कलीम, मनोज महतो, धर्मेंद्र महतो, बलभद्र महतो, प्रदीप, शंकर,कन्हैया, सौरव, सुसेन मार्डी, फुलकांत झा उपस्थित थे। अज्ञात वाहन के चपेट में आने से दादी-पोता घायल : शनिवार को सरायकेला-टाटा मुख्य मार्ग पर बाबूडीह के समीप सड़क दुर्घटना में बाबूडीह गांव निवासी मनीष कुमार महतो (21) व मंजूरा महतो (70) गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को एंबुलेंस से सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां घायलों का इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार, बाबूडीह निवासी मनीष कुमार महतो व मंजूरा महतो सड़क पार कर अपने घर लौट रहे थे। इसी क्रम में सरायकेला से टाटा की ओर जा रही तेज रफ्तार बोलेरो वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। जानकारी के अनुसार, रिश्ते में दोनों दादी व पोता हैं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.