कांग्रेस ही बदलेगी देश की दिशा व दशा: किस्कू
कुचाई के अरुवां गांव में कांग्रेसियों ने जनसंपर्क अभियान चलाया।
संवाद सूत्र, खरसावां : कुचाई के अरुवां गांव में कांग्रेस की बैठक धर्मेन्द्र महतो की अध्यक्षता में हुई। इसमें संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने तथा पार्टी के नीति सिद्धांतों के प्रचार प्रसार पर बल दिया गया। मौके पर जिलाध्यक्ष छोटराय किस्कू ने कहा कि कुचाई प्रखंड के गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाना है। इसके लिए संगठन से विशेष दिशा निर्देश प्राप्त हुआ है। संपर्क अभियान के जरिये कांग्रेस की नीति सिद्धांतों को गांव तक पहुंचाना है। हर बूथ में कम से कम दस लोगों को संगठन से जोड़ना है। आने वाले दिनों में कांग्रेस ही देश की दिशा व दशा बदलेगी। मौके पर 29 युवाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण करने वालों में सुकेन कुम्हार, रंजीत कुम्हार, निलांबर मुंडा, शिवशंकर कुम्हार, सुभाष कुम्हार, बुधू कुम्हार, सुरेंद्र प्रमाणिक, सुकसेन मुंडा, मंगल ¨सह सरदार, सुखदेव कुम्हार, राजेश कुम्हार, विरेन कुम्हार, कमल महतो आदि शामिल हैं। सबको छोटराय किस्कू ने माला पहनाकर पार्टी में स्वागत किया। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा चंद्र सोय, शंकर लोबादा, मुसाहिद खान, गौरव तांती, विमल पुष्टी, चैतन तांती आदि उपस्थित थे।