Move to Jagran APP

प्रोजेक्ट शक्ति से सभी कार्यकर्ताओं को जोड़ें : प्रेमेन्द्र

खरसावां प्रखंड के दलाईकेला पंचायत भवन में युवा कांग्रेस की प्रखंड स्तरीय बैठक हुई।

By JagranEdited By: Published: Sun, 14 Oct 2018 06:46 PM (IST)Updated: Sun, 14 Oct 2018 06:46 PM (IST)
प्रोजेक्ट शक्ति से सभी कार्यकर्ताओं को जोड़ें : प्रेमेन्द्र

जागरण संवाददाता, सरायकेला : खरसावां प्रखंड के दलाईकेला पंचायत भवन में युवा कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष तनुज प्रधान के नेतृत्व में रविवार को बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें मुख्य अतिथि युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रेमेन्द्र मिश्रा व विशिष्ट अतिथि युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र महतो थे। इसमें आमदा, दलाईकेला व जोजोडीह पंचायत के कार्यकर्ता इस बैठक में शामिल हुए। युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रेमेन्द्र मिश्रा ने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर मजबूत करने के लिए कई सारे टिप्स दिए। बैठक का मुख्य ¨बदु आने वाली लोकसभा व विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन कर चुनाव में जीत दर्ज करना था। वहीं जिला उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र महतो ने कहा कि हमें राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी के प्रोजेक्ट शक्ति से सभी कार्यकर्ताओं व आम जनता को जोड़ना है। इससे कार्यकर्ताओं को कांग्रेस में होने वाली सभी कार्यक्रमों की जानकारी उन्हें मिल सके। इस प्रोजेक्ट शक्ति से जुड़कर सभी कार्यकर्ता अपनी आवाज सीधे राहुल गांधी जी तक पहुंचा सकते हैं। बैठक के नेतृत्वकर्ता प्रखंड अध्यक्ष तनुज प्रधान ने कहा कि आज झारखंड राज्य बने 15 साल से भी ज्यादा गुजर चुके हैं। दलाईकेला पंचायत को खरसावां प्रखंड से जोड़ने वाली ग्रामीण सड़कें आज भी जर्जर अवस्था में है। स्वास्थ्य केन्द्र के भवन तो हैं, परंतु उसमें ना कभी डॉक्टर आते हैं और न ही कोई स्वास्थ्यकर्मी। भाजपा सरकार ने विकास के नाम पर आम जनता को सिर्फ ठगने कि काम किया है। कार्यक्रम में विधानसभा उपाध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी सुदाम बोदरा, विस महासचिव सोमनाथ सांमड, पवन सांमड, लालू प्रधान, सचिदानंद प्रधान, साधो गोप आदि उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.