Move to Jagran APP

Champai Soren : 'BJP का 400 पार नारा सिर्फ जुमला...', चंपई सोरेन का भाजपा पर हमला; कर दिया ये दावा

झारखंड के सरायकेला जिला के राजनगर स्थित फुटबॉल मैदान में बूथ स्तरीय कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन शामिल हुए। वहीं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने भाजपा के 400 सीट पार नारा को जुमला बताया। वहीं झारखंड की सभी 14 सीटों पर जीत का दावा किया।

By Gurdeep Raj Edited By: Shashank Shekhar Published: Mon, 15 Apr 2024 07:05 PM (IST)Updated: Mon, 15 Apr 2024 07:05 PM (IST)
'BJP का 400 पार नारा सिर्फ जुमला...', चंपई सोरेन का भाजपा पर हमला; कर दिया ये दावा (फोटो- जागरण)

संवाद सूत्र, राजनगर। हेमंत ने गरीबों को रोटी, कपड़ा, मकान, पेंशन, शिक्षा आदि दिया तो भाजपा को पेट में दर्द हुआ। झूठे आरोप में जेल भेजा, भाजपा सिर्फ झूठ की राजनीति करती है। दस साल तक केवल झूठ बोल कर देशवासियों को गुमराह किया। झारखंड की जनता को भाजपा सरकार ने धोखा देने का काम किया है।

loksabha election banner

अबकी बार 400 पार नारा सिर्फ जुमला है, 150 पार भी नहीं कर रही। ये बातें मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने सोमवार को राजनगर फुटबॉल मैदान में आयोजित बूथ स्तरीय कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में कही।

सीएम चंपई ने कहा कि जिस तरह भाजपा ने 2014 में हर गरीब जनता के खाते में 15-15 लाख रुपये भेजने की बात कही थी। हर साल दो करोड़ युवाओं को नौकरी देने का वादा किया था। 2022 तक हर गरीब परिवार को पीएम आवास देने का वादा किया था, लेकिन इनमें से कोई वादा पूरा नहीं किया।

भाजपा महंगाई, बेरोजगारी जैसे मुद्दे से भाग रही- चंपई

उन्होंने कहा कि इस बार फिर गारंटी का जुमला फेंका है। आखिर भाजपा की कौन सी गारंटी है। कोई समझ नहीं पा रहा है। भाजपा महंगाई, बेरोजगारी जैसे मुद्दे से भाग रही है। मनमोहन सरकार में थोड़ा बहुत गैस का दाम बढ़ने पर सिलेंडर सिर पर उठा लेती थी।

सीएम ने कार्यकर्त्ताओं को सचेत करते हुए कहा इस बार भाजपा के झूठे वादे में न फंसे। यह तो विधानसभा चुनाव में भी 65 पार का नारा लगाती थी, लेकिन 25 अटक गई। 2024 का चुनाव देश और राज्यवासियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दस साल से भाजपा ने जनता को ठगने का काम किया। राज्य में आठ लाख गरीबों को पीएम आवास के लिए सूची बनी हुई थी, लेकिन केंद्र ने एक पैसा नहीं दिया। केंद्र ने पीएम आवास का अपना हिस्सा का पैसा रोक दिया। कई बार पत्राचार करने बाद भी नहीं दिया। गरीबों को धोखा दिया।

कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद 

कार्यक्रम का संचालन प्रखंड अध्यक्ष रामजीत उर्फ़ लालू हांसदा ने किया। वहीं, कार्यक्रम को जिप अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, जिलाध्यक्ष डॉ. सुभेंदु महतो, छायाकांत गोराई ने भी सम्बोधित किया। इस दौरान मंत्री पुत्र सिमल सोरेन, बबलू सोरेन, जिप सदस्य मालती देवगम, सुलेखा हांसदा, सुमना देवी, कापरा हांसदा, नेम्बू प्रधान, करमु पान, समुराम टुडू, राजो टुडू, नमिता सोरेन, ब्रजेश कुंटिया, मार्शल पूर्ति सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे।

हेमंत ने अबुआ आवास का निर्णय लिया, हमने शुरू कर दिया- चंपई 

चंपई ने कहा कि हेमंत सरकार ने राज्य की गरीब जनता को रोटी, कपड़ा, मकान, सड़क, बिजली, शिक्षा जैसे मूलभूत सुविधाओं को देने का तेजी से काम किया तो भाजपा के पेट में दर्द होना शुरू हो गया। जिस जमीन मामले में हेमंत का कोई लेना-देना नहीं। जिस पर उसका नाम तक नहीं है। उस मामले में झूठे केस में युवा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जेल में डाल दिया, जो राज्य को तेजी से आगे बढ़ा रहे थे।

उन्होंने कहा कि हेमंत ने पीएम आवास का पैसा नहीं मिलने पर अबुआ आवास देने का निर्णय किया। राज्य अपने दम झारखण्ड की गरीब परिवार को 3 कमरों वाला अबुआ आवास देना शुरू कर दिया है। हमने अबुआ आवास के लिए खाते में पैसा भेज दिया। झारखंड की बुनियादी अवश्यकताओं के अनुरूप काम कर रहे हैं।झारखंड के हर परिवार को पेंशन देना शुरु कर दिया। 60 के जगह 50 साल की उम्र से महिलाओं को पेंशन दे रहे हैं।

हमलोग गरीबों की स्थिति से वाकिफ हैं। हर पंचायत में मॉडल स्कूल और उत्कृष्ट विद्यालय खोलने का काम किया। हर पंचायत में उप स्वास्थ्य केंद्र खोल रहे हैं, जहां गरीबों को मुफ्त दवा मिलेगा।

हर बूथ पर सौ सदस्य जोड़ें, जिसमें 50 फीसदी महिलाएं हों- मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कहा कहा कि राज्य की सभी 14 लोकसभा सीट इंडिया गठबंधन जीतने जा रही है। इसलिए हर बूथ पर सौ या उससे अधिक सदस्य को जोड़ें, जिसमें पचास प्रतिशत भागीदारी महिलाओं की सुनिश्चित हों।

मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने आगामी 21 अप्रैल को रांची में इंडी गठबंधन की आयोजित होने वाली उलगुलान रैली में हजारों की संख्या में शामिल होने की अपील की। कोल्हान में जिस तरह विधानसभा में भाजपा का खाता नहीं खुला। इसी तरह लोकसभा चुनाव में भी भाजपा का खाता नहीं खुलने दें। भाजपा को झारखंड में एक इंच जगह में भी खड़ा नहीं होने देंगे। भाजपा बहरूपिया पार्टी है। भाजपा को वोट के चोट से जवाब दें।

ये भी पढ़ें- 

Geeta Kora : झारखंड में गीता कोड़ा समेत 20 BJP नेताओं पर केस दर्ज, चुनाव आयोग ने भी तलब की रिपोर्ट

झारखंड में पुलिस को बड़ी कामयाबी, अमेरिकन पिस्टल के साथ 4 उग्रवादी गिरफ्तार; 100 राउंड गोलियां जब्त


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.