मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के जन्मदिन पर चांडिल में कपड़ा वितरित
संसू चांडिल सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के जन्मदिन के मौके पर सोमवार को चांडिल प्रखं
By JagranEdited By: Published: Mon, 10 Aug 2020 10:39 PM (IST)Updated: Mon, 10 Aug 2020 10:39 PM (IST)
संसू, चांडिल : सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के जन्मदिन के मौके पर सोमवार को चांडिल प्रखंड अंतर्गत रोयाडीह गांव में धोती-साड़ी व मास्क वितरित किया गया। कोविड नियमों का पालन करते हुए रोयाडीह ग्राम प्रधान उपाल मुर्मू व कुरूकतोपा के ग्राम प्रधान शंकर हेम्ब्रम की मौजूदगी में समाजसेवी सुधीर किस्कू ने कपड़ा के साथ बच्चों के बीच शैक्षणिक सामग्री बांटी। इस मौके पर नायके बाबा उपाल मांझी, शंकर हेम्ब्रम, झाछामो जिलाध्यक्ष सुदामा हेम्ब्रम, रमेश मुर्मु, बुधराम हेम्ब्रम, छात्र नेता सोमाय टुडू, सोमचांद सोरेन, दुलाल मुर्मु, बृहस्पति हांसदा, मंगल सोरेन, सुकराम किस्कू आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें