छऊ कलाकारों की टीम दिल्ली व हिमाचल के लिए रवाना
सरायकेला : आचार्य छऊ नृत्य विचित्रा सरायकेला की टीम शनिवार को दिल्ली में आयोजित कला संस्कृ
सरायकेला : आचार्य छऊ नृत्य विचित्रा सरायकेला की टीम शनिवार को दिल्ली में आयोजित कला संस्कृति विभाग झारखंड सरकार द्वारा पर्यटन उत्सव तथा हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित देशज पर्व में भाग लेने के लिए रवाना हुई। संस्था के सह निदेशक रंजीत आचार्य ने बताया कि नई दिल्ली में 23 से 28 अक्टूबर तक इंडिया गेट पर आयोजित पर्यटन उत्सव तथा 27 से 29 अक्टूबर तक हिमाचल प्रदेश कुल्लू में आयोजित देशज पर्व में आचार्य छऊ नृत्य विचित्रा के कलाकार सरायकेला छऊ नृत्य की प्रस्तुति देंगे। गुरु शशधर आचार्य के नेतृत्व में सुकांत आचार्य, पुलकित गुप्ता, वीणा चौधरी, सुजन जोशी, शुभम आचार्य, विकास बाबू, भगवान दास बेहरा समेत बारह कलाकारों का दल कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। सरायकेला छऊ की प्रस्तुति के दौरान राधा-कृष्ण, नाविक, मयूर, चंद्रभागा आदि नृत्य का परिवेशन किया जाएगा।