कुचाई के मुंडादेव में शिवरात्रि पर दो दिवसीय छऊ नृत्य का प्रदर्शन
महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी कुचाई प्रखंड के अंतर्गत मुंडादेव गांव में स्टूडेंट क्लब के द्वारा दो दिवसीय छऊ नृत्य का आयोजन काफी धूमधाम से हुआ
By Rakesh RanjanEdited By: Published: Wed, 06 Mar 2019 10:25 PM (IST)Updated: Wed, 06 Mar 2019 10:25 PM (IST)
संवाद सूत्र, खरसावां : महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी कुचाई प्रखंड के अंतर्गत मुंडादेव गांव में स्टूडेंट क्लब के द्वारा दो दिवसीय छऊ नृत्य का आयोजन काफी धूमधाम से हुआ। इस छऊ नृत्य आयोजन में छऊ नृत्य मंडली बाईडीह एवं उनके साथ सहयोग करने के लिए मुंडादेव गांव के कलाकारों ने छऊ नृत्य पेश किया।
गणेश बंदना कर छऊ नृत्य की शुरुआत की गयी। इसके अलावे कलाकारों ने शिव महिमा, दुर्गा वंदना, शिकारी, माखन चोरी, सिता हरण, राम लीला, सबर, शिव पार्वती विवाह, महिषासुर बोध, भ्रूण हत्या, बानर नाच सेमत रामायण व महाभारत के पौराणिक तथ्यों पर पर आधारित नृत्य पेश किया। बड़ी संख्या में दर्शक नृत्य देखने
के लिये पहुंचे थे।
इस दौरान मुख्य रूप से भैरव दास, रमेश दास, श्रीकांत दास , भुवनेश्वर महतो , सुमित महतो , विजय दास, भीमसेन दास, नुरपति महतो , दीपक महतो, नगेन्द्र तांती, मोतीलाल महतो आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें