देहरीडीह में छऊ नृत्य 14 को
खरसावा : 14 जून की रात प्रखंड के देहरीडीह गाव में रजो संक्रांति के मौके पर छऊ नृत्य का आ
By JagranEdited By: Published: Tue, 13 Jun 2017 02:48 AM (IST)Updated: Tue, 13 Jun 2017 02:48 AM (IST)
खरसावा : 14 जून की रात प्रखंड के देहरीडीह गाव में रजो संक्रांति के मौके पर छऊ नृत्य का आयोजन किया जाएगा। मौके पर मेला का भी आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। छऊ गुरु परमानंद नंदा ने बताया कि इस वर्ष के छऊ नृत्य में पौराणिक कथाओं पर आधारित के अलावे झारखंड की शिकार परंपरा पर आधारित शबर नृत्य व दैनिक जीवन पर आधारित नृत्य पेश किया जाएगा। उन्होंने लोगों से छऊ नृत्य में शामिल होने की अपील की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें