परिणीति पुरस्कार से नवाजे गए छऊ कलाकार प्रदीप बासा
जागरण संवाददाता, सरायकेला: त्रिनेत्र छऊ कलाकेंद्र के छऊ कलाकार प्रदीप कुमार बासा को कन
जागरण संवाददाता, सरायकेला: त्रिनेत्र छऊ कलाकेंद्र के छऊ कलाकार प्रदीप कुमार बासा को कनार्टक के सागर शहर में आयोजित सांस्कृतिक नृत्य महोत्सव में वर्ष-2016 के लिए परिणीति पुरस्कार से नवाजा गया।
पद्मश्री छऊ गुरु पं. गोपाल प्रसाद दुबे के निर्देशन में छऊ प्रस्तुति को महोत्सव में काफी सराहा गया। दर्शक छऊ नृत्य की प्रस्तुति से भाव-विभोर हो गए। प्रदीप को पुरस्कार मिलने के बाद युवा छऊ कलाकार काफी गर्व महसूस कर रहे हैं। इससे पहले कला व संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा छऊ कलाकार प्रदीप को राष्ट्रीय छात्रवृत्ति मिल चुका है। छऊ कलाकार प्रदीप देश-विदेश में भी छऊ नृत्य के माध्यम से अपने कला का लोहा मनवा चुके हैं। प्रदीप कुमार न्यूजीलैंड, वे¨लगटन, ऑकलैंड व हेमिल्टन समेत कई शहरों में छऊ नृत्य प्रदर्शन कर चुके हैं।