Move to Jagran APP

धार्मिक अनुष्ठान के साथ होगा छऊ महोत्सव: उपायुक्त

सरायकेला में छऊ महोत्सव सात अप्रैल से शुरू होगा।

By JagranEdited By: Published: Wed, 13 Mar 2019 07:53 PM (IST)Updated: Wed, 13 Mar 2019 07:53 PM (IST)
धार्मिक अनुष्ठान के साथ होगा छऊ महोत्सव: उपायुक्त

जागरण संवाददाता, सरायकेला: जिला समाहरणालय में बुधवार को उपायुक्त छवि रंजन की अध्यक्षता में चैत्र पर्व छऊ महोत्सव की तैयारी को लेकर बैठक हुई। इसमें प्रतिवर्ष की भांति धार्मिक अनुष्ठान के साथ राजकीय छऊ महोत्सव का आयोजन करने का निर्णय लिया। चैत्रपर्व छऊ महोत्सव का शुभारंभ सात अप्रैल को भैरव पूजा के साथ होगा।

loksabha election banner

उपायुक्त ने कहा कि चैत्रपर्व छऊ महोत्सव धार्मिक आस्था एवं पारंपरिक विधाओं से जुड़ा है। छऊ महोत्सव में सभी पारंपरिक विधाओं का पालन किया जाएगा। उपायुक्त ने कहा कि सात अप्रैल को भैरव पूजा के साथ चैत्रपर्व छऊ महोत्सव का शुभारंभ होगा। आठ अप्रैल को शुभ घट के साथ चड़क पूजा का शुभारंभ होगा। नौ अप्रैल को मां झुमकेश्वरी की पूजा की जाएगी। 10 अप्रैल को यात्रा घट तथा रात्रि में मुख्य पूजा श्रीशक्ति पूजा एवं आखड़ामाड़ा का आयोजन किया जाएगा। 11 अप्रैल बुधवार को वृंदावनी घट, 12 अप्रैल गुरुवार को गरिया घट, 13 अप्रैल को कालिका घट और 14 अप्रैल को पाठ-संक्रांति पूजा का आयोजन किया जाएगा। बैठक में निर्णय लिया गया कि छऊ महोत्सव का उदघाटन 11 अप्रैल को होगा। इसमें राज्यपाल को आमंत्रित किया जाएगा। समापन 13 अप्रैल को होगा। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में कोल्हान आयुक्त विजय कुमार सिंह को आमंत्रित किया जाएगा। छऊ महोत्सव में प्रतिवर्ष की भांति 11 एवं 12 अप्रैल को मुख्य मंच पर राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकारों द्वारा भारत नाट्यम, कुचीपुड़ी, मोहनीआट्श्म, ओडिशी, बिहु, मणीपुरी एवं राज्य स्तरीय पाईका, नटुआ नृत्य की प्रस्तुति होगी। इसके लिए कलाकार को आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया। छऊ महोत्सव में शास्त्रीय संगीत नृत्य एवं कला पर आधारित कार्यक्रम का प्रस्तुतिकरण होगा। उपायुक्त ने कहा कि राजनीतिक पार्टी से जुड़े कलाकारों को महोत्सव में आमंत्रित नहीं किया जाएगा। प्रतिवर्ष की भांति सरायकेला, मानभूम एवं खरसावां शैली छऊ नृत्य दलों की प्रतियोगिता कर आयोजन किया जाएगा। तीन अप्रैल को सरायकेला शैली, चार अप्रैल को मानभूम एवं पांच अप्रैल को खरसावां शैली छऊ नृत्य दलों के बीच प्रतियोगिता होगी। इसमें हर शैली में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले नृत्य दलों को पुरस्कृत किया जाएगा। श्रेष्ठ नृत्य दलों को मुख्य मंच पर कार्यक्रम आयोजित करने का अवसर प्राप्त होगा। उपायुक्त ने कहा कि छऊ महोत्सव के मौके पर मतदान जागरूकता कार्यक्रम कर मतदाताओं को सौ फीसद मतदान के लिए प्रेरित किया जाएगा। छऊ महोत्सव के कार्यक्रमों का सफल संचालन के लिए उपायुक्त के मार्गदर्शन मे विभिन्न समितियों का गठन किया जाएगा। बैठक में उप विकास आयुक्त सुरेश कुमार दुदानी, अनुमंडल पदाधिकारी डॉ. बशारत कयूम, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रियंका सिंह, जिला परिवहन पदाधिकारी अनूप किशोर शरण, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता दीपक महतो, जिला योजना पदाधिकारी सुरेश राय, अधिवक्ता निर्मल आचार्य, अधिवक्ता मधुसूदन महापात्र, राजकीय छऊ नृत्य कलाकेंद्र के निर्देशक तपन पटनायक, अनुदेशक विजय साहू आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.