गोलमायसाई में छऊ नृत्य का आयोजन
खरसावां प्रखंड के कृष्णापुर पंचायत के टोला गोलमायसाई में शनिवार रात छऊ नृत्य का आयोजन किया गया।
संवाद सूत्र, बड़ाबांबो : खरसावां प्रखंड के कृष्णापुर पंचायत के टोला गोलमायसाई में शनिवार रात को रामनवमी के अवसर पर जय बजरंगबली समिति द्वारा छऊ नृत्य का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन कृष्णापुर पंचायत के मुखिया दशरथ सोय ने किया। मौके पर मुखिया ने कहा कि छऊ नृत्य झारखंड में ही नहीं बल्कि पूरे देश विदेश में विख्यात है। यह धरोहर हमारी परंपरा है। यह एक ऐसी कला है जिसमें पुरानी चीजों को दर्शाया गया है। छऊ नृत्य मंडली पांडुआ और पीताकलांग के कलाकारों ने दर्शकों का मन मोह लिया। गांव के आस पास व दूर दराज से छऊ नृत्य देखने के लिए दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ी। छऊ कलाकारों ने सरहुल नृत्य, मक्खन चोरी, जय दुर्गा, माया बंधन, महिषासुर वध आदि नृत्य किया। वहीं देर रात तक दर्शक छऊ नृत्य का आनंद उठाया। इस मौके पर गोविद नापित, खिरोद महतो, विरोध महतो, मनबोध महतो, दिलीप महतो, सिकंदर महतो, अशोक महतो, बलराम महतो, सरगो नापित, संजीव लोहार, राजू सोय, महंगी महतो, चुनुलाल महतो, राजकिशोर महतो समेत कमेटी के सदस्य मौजूद थे।