जयंती पर याद किए गए सुधीर महतो
संवाद सूत्र, ईचागढ़/पटमदा : पूर्व उपमुख्यमंत्री सुधीर महतो की जयंती को मौके पर ईचागढ़ और पटमदा में श
संवाद सूत्र, ईचागढ़/पटमदा : पूर्व उपमुख्यमंत्री सुधीर महतो की जयंती को मौके पर ईचागढ़ और पटमदा में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। ईचागढ़ के बिष्टाटाढ में एसएम पब्लिक स्कूल परिसर में उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। योग शिक्षक डॉ. भरत सिंह एवं डॉ. दीनबंधु महतो ने बच्चों को योगाभ्यास कराया। वहीं बीरोजा महतो द्वारा सास्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इस मौके पर सासद प्रतिनिधि उमाकात महतो, राम प्रसाद महतो, लालटु महतो, राहुल वर्मा समेत कई लोग उपस्थित थे।
वहीं पटमदा के हरिसाधना आश्रम में समाजसेवी रामचंद्र पासवान व शभू दास ने स्कूली बच्चों के बीच कलम व कॉपी का वितरण कर खिचड़ी खिलाया। शंभू दास ने कहा कि सुधीर दा की जयंती पर बच्चों को शिक्षित करने का संकल्प लिया गया।