Move to Jagran APP

सरस्वती शिशु मंदिर की चंदना बनी कोल्हान टॉपर

मैट्रिक की परीक्षा में इस वर्ष जिले के 96 प्रतिशत छात्र-छात्राओं ने सफलता हासिल की है। जिले में लड़कों की तुलना में लड़कियां अधिक सफल हुई हैं..

By JagranEdited By: Published: Fri, 30 Jul 2021 06:00 AM (IST)Updated: Fri, 30 Jul 2021 06:00 AM (IST)
सरस्वती शिशु मंदिर की चंदना बनी कोल्हान टॉपर

जागरण संवाददाता, सरायकेला : मैट्रिक की परीक्षा में इस वर्ष जिले के 96 प्रतिशत छात्र-छात्राओं ने सफलता हासिल की है। जिले में लड़कों की तुलना में लड़कियां अधिक सफल हुई हैं। जिला शिक्षा पदाधिकारी सच्चिदानंद तिग्गा ने बताया कि इस वर्ष 96.382 प्रतिशत लड़कियों ने सफलता हासिल की है, जबकि लड़कों का प्रतिशत 96.13 है। सरायकेला स्थित सरस्वती शिशु मंदिर उच्च विद्यालय की छात्रा चंदना महतो 97.20 प्रतिशत अंक लाकर कोल्हान टॉपर बनी हैं। उन्हें कुल 500 अंकों में 486 अंक मिले हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता व शिक्षकों को दिया है। चंदना महतो बायो साइंस की पढ़ाई कर डाक्टर बनना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि अच्छे कालेज में दाखिला लेकर पढ़ाई करना चाहती हूं, ताकि चिकित्सक बनकर देश की सेवा कर सकूं। चंदना महतो पिपला मध्य विद्यालय जमशेदपुर में पारा शिक्षक के रूप में कार्यरत देवन महतो व गृहिणी जोबारानी महतो की बेटी हैं। उन्होंने बताया कि 7वीं कक्षा से ही चंदना सरस्वती शिशु मंदिर सरायकेला के हॉस्टल में रह कर पढाई कर रही थी। शिक्षकों के मार्गदर्शन व कड़ी मेहनत के कारण उनकी बेटी जिला टॉपर बनी है। विद्यालय के प्राचार्य पार्थसारथी आचार्य ने बताया कि विद्यालय का रिजल्ट शत प्रतिशत है। 10वीं की परीक्षा में शामिल 145 विद्यार्थियों में से 140 विद्यार्थियों ने प्रथम व 5 विद्यार्थियों ने द्वितीय श्रेणी में सफलता हासिल की है। पारा शिक्षक के पुत्र ने बढ़ाया माता-पिता का मान : पारा शिक्षक कांग्रेस महतो के छोटे बेटे उत्तम महतो ने मैट्रिक बोर्ड की परीक्षा में 94.8 प्रतिशत अंक हासिल कर माता-पिता का मान बढ़ाया है। उत्तम ने शारदा हाई स्कूल बाईडीह चक्रधरपुर से इंग्लिश मीडियम में परीक्षा उत्तीर्ण की है। उन्हें सभी विषयों में ए प्लस मिला है। उत्तम ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता सहित माता गीता देवी व गुरुजनों को दिया है।

loksabha election banner

81 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पूजा महतो बनीं स्कूल टॉपर : 10वीं की परीक्षा में कुंवर विजय प्रताप सिंहदेव राज्य संपोषित बालिका उच्च विद्यालय का नतीजा भी शत प्रतिशत रहा। विद्यालय के प्रधानाचार्य नारायण कुमार ने बताया कि परीक्षा में शामिल कुल 253 छात्राओं ने सफलता हासिल की है। 81 प्रतिशत अंक हासिल कर पूजा महतो स्कूल टॉपर बनी हैं। 88.6 प्रतिशत अंक के साथ कान्हु किशोर सरदार बने स्कूल टॉपर : नृपराज राजकीय प्लस टू उच्च विद्यालय का नतीजा 92.5 रहा। विद्यालय के प्राचार्य वासुदेव राम ने बताया कि विद्यालय के छात्र कान्हु किशोर सरदार ने 88.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल टॉपर बने हैं। सरस्वती शिशु मंदिर उच्च विद्यालय सरायकेला के टॉप टेन छात्र

1. चंदना महतो : 97.2

2. नीतू महतो : 93.8

3. दीपशिखा उरांव : 93.2

4. जानूश्री महतो : 90.6

5. रिनू मुर्मू : 89.4

6. नेहा महतो : 89

7. कालीचरण पूर्ति : 88.8

8. रितिक महतो : 88.2

9. मनीषा हेंब्रम : 88

10. शोमी मंडल : 87.6


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.