Move to Jagran APP

कृष्णा खरसावां भाग-1 व अरुण भाग-2 के बने प्रखंड अध्यक्ष

शुक्रवार को पथ निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में झामुमो महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष प्रियंका मंडल की उपस्थिति में बैठक हुई। बैठक में प्रखंड अध्यक्ष व प्रभारियों के नामों की घोषणा की गई। झामुमो के जिला प्रवक्ता अनूप सिंहदेव ने बताया कि सर्वसम्मति से कृष्णा चंद्र प्रधान को खरसावां भाग एक का प्रखंड अध्यक्ष तथा अरुण जामुदा को खरसावां भाग दो का प्रखंड अध्यक्ष चुना गया..

By JagranEdited By: Published: Sat, 08 Aug 2020 02:30 AM (IST)Updated: Sat, 08 Aug 2020 06:12 AM (IST)
कृष्णा खरसावां भाग-1 व अरुण भाग-2 के बने प्रखंड अध्यक्ष
कृष्णा खरसावां भाग-1 व अरुण भाग-2 के बने प्रखंड अध्यक्ष

संवाद सूत्र, खरसावां : शुक्रवार को पथ निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में झामुमो महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष प्रियंका मंडल की उपस्थिति में बैठक हुई। बैठक में प्रखंड अध्यक्ष व प्रभारियों के नामों की घोषणा की गई। झामुमो के जिला प्रवक्ता अनूप सिंहदेव ने बताया कि सर्वसम्मति से कृष्णा चंद्र प्रधान को खरसावां भाग एक का प्रखंड अध्यक्ष तथा अरुण जामुदा को खरसावां भाग दो का प्रखंड अध्यक्ष चुना गया। चितामणि महतो को भाग एक का प्रभारी तथा कालीचरण बानरा को भाग दो का प्रभारी चुना गया। इसी तरह राकेश पुर्ति व बलजीत महतो को झामुमो युवा मोर्चा के भाग एक व दो या प्रखंड अध्यक्ष चुना गया। पार्टी के सभी नेताओं को संगठन को ग्रास रूट पर और अधिक सशक्त बनाने, राज्य सरकार के साथ साथ स्थानीय विधायक दशरथ गागराई के कार्यो को जनता के बीच पहुंचने की बात कही गई। जनसमस्याओं को समाधान करने पर भी बल दिया गया। बैठक में विधायक प्रतिनिधि अर्जुन गोप उर्फ नायडू, अनूप सिंहदेव, मुकुंद सिंहदेव, सानगी हेम्ब्रम, बबलू हेम्ब्रम, विभीषण सरदार, लालन तिवारी, अजय समड़, खिरोद प्रामाणिक, पिटू महतो, नेपाल माझी, नरेंद्र मंडल, साकारी सोय आदि उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.