Move to Jagran APP

विपक्षी दल जनता को भ्रमित कर रहे : समीर उरांव

खरसावां के गोंदपुर मैदान में भाजपा का विधानसभा स्तरीय लाभार्थी सम्मेलन को संबोधित करते हुए राज्य सभा सदस्य सह प्रदेश उपाध्यक्ष समीर उरांव ने कहा कि विपक्षी दल झामुमो व कांग्रेस जल जंगल व जमीन के मुद्दे पर लोगों को लेकर आदिवासियों को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं।

By JagranEdited By: Published: Tue, 22 Oct 2019 10:41 PM (IST)Updated: Wed, 23 Oct 2019 06:30 AM (IST)
विपक्षी दल जनता को भ्रमित कर रहे : समीर उरांव
विपक्षी दल जनता को भ्रमित कर रहे : समीर उरांव

संवाद सूत्र, खरसावां : खरसावां के गोंदपुर मैदान में भाजपा का विधानसभा स्तरीय लाभार्थी सम्मेलन को संबोधित करते हुए राज्य सभा सदस्य सह प्रदेश उपाध्यक्ष समीर उरांव ने कहा कि विपक्षी दल झामुमो व कांग्रेस जल, जंगल व जमीन के मुद्दे पर लोगों को लेकर आदिवासियों को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि झामुमो व कांग्रेस दुष्प्रचार कर रही है कि भाजपा जमीन छीन लेगी। यह पूरी तरह से मनगढंत बातें है। इन लोगों को बताना चाहिए कि भाजपा सरकार ने किसकी जमीन छीनी है। ऐसे नेताओं की बातों पर जनता आने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा का मंत्रालय आदिवासियों की जमीन की रक्षा करने व उनको संवैधानिक अधिकार दिलाने का कार्य कर रही है। भ्रमित करने वाले विपक्षी दलों से चुनाव में जनता हिसाब लेगी। कहा कि कांग्रेस व झामुमो ने कभी भी गरीबों के उत्थान के लिए कार्य नहीं किए। लोगों को बरगला कर अपनी मतपेटियां भरने का कार्य किया।

loksabha election banner

--दुष्प्रचार में जुटे विपक्षी दल : मीरा मुंडा

भाजपा नेत्री मीरा मुंडा ने कहा कि चुनाव आते ही विपक्षी दल भाजपा के खिलाफ दुष्प्रचार कर आदिवासियों को गुमराह कर रहे हैं। इन नेताओं को अपने कार्यों पर भरोसा नहीं है, सिर्फ झूठ की राजनीति कर अपनी रोटी सेंकना चाहते हैं। कहा कि ऐसे दलों के सचेत रहने की आवश्यकता है। कहा कि भाजपा की सरकार हर वर्ग के लोगों के लिए कार्य कर रही है। पूर्व विधायक मंगल सोय ने कहा कि विपक्षी दलों के पास नेता, नीति व नियत का अभाव है। राज्य का विकास सिर्फ भाजपा की सरकार ही कर सकती है। राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष अशोक षाडंगी ने कहा कि हेमंत सोरेन ने अपने कार्यकाल में आदिवासियों को ठगने का कार्य किया। सम्मेलन को प्रेदश कार्यसमिति के सदस्य शैलेंद्र सिंह, वरीय नेता जवाहर पासवान, जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव, बीस सूत्री जिला उपाध्यक्ष रामनाथ महतो, पूर्व विधायक जवाहर बानरा आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम में खरसावां विस क्षेत्र के विभिन्न गांवों से महिलायें पहुंची थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.