Move to Jagran APP

खरसावां व सीनी में भाजपा का कार्यकर्ता सम्मेलन आज

--कुचाई व गम्हरिया का सम्मेलन 12 सितंबर को संवाद सूत्र, खरसावां : खरसावां में भाजपा का प्रखंड स्तरीय सम्मेलन होगा।

By JagranEdited By: Published: Mon, 10 Sep 2018 05:47 PM (IST)Updated: Mon, 10 Sep 2018 05:47 PM (IST)
खरसावां व सीनी में भाजपा का कार्यकर्ता सम्मेलन आज
खरसावां व सीनी में भाजपा का कार्यकर्ता सम्मेलन आज

--कुचाई व गम्हरिया का सम्मेलन 12 सितंबर को

loksabha election banner

संवाद सूत्र, खरसावां : खरसावां में भाजपा का प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन 11 व 12 सितंबर को है। सोमवार को खरसावां स्थित डाक बांग्ला में पत्रकारों को जानकारी देते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष उदय ¨सहदेव व पूर्व विधायक मंगल सोय ने बताया कि तैयारी पूरी कर ली गई है। 11 सितंबर को सुबह 11 बजे खरसावां प्रखंड सम्मेलन डाक बांग्ला परिसर में तथा दोपहर तीन बजे सीनी स्थित धर्मशाला में सरायकेला प्रखंड का सम्मेलन होगा। 12 सितंबर को सुबह 11 बजे कुचाई के बिरसा स्टेडियम में कुचाई प्रखंड का तथा दोपहर तीन बजे गम्हरिया प्रखंड का रामबाबा आश्रम विजय में कार्यकर्ता सम्मेलन होगा। खुंटपानी प्रखंड के कार्यकर्ता सम्मेलन की तिथि 19 सितंबर के बाद होगी। कार्यकर्ता सम्मेलन में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा मौजूद रहेंगे। मौके पर बीस सूत्री उपाध्यक्ष रामनाथ महतो, संजय बसु, शंभूनाथ पति, सुशील षाडंगी, विवेका प्रधान, तुलसी महतो, ज्ञानी साहु, लादु राम हेंब्रम, होपना सोरेन व जितेन घोड़ाई आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.