Move to Jagran APP

ओवरब्रिज निर्माण से विकास को मिलेगी गति: उदय सिंहदेव

संवाद सूत्र, खरसावा: सरायकेला-खरसावा मार्ग पर बुरुडीह रेलवे फाटक के उपर ओवरब्रिज बनाने क

By JagranEdited By: Published: Thu, 10 May 2018 05:30 PM (IST)Updated: Thu, 10 May 2018 05:30 PM (IST)
ओवरब्रिज निर्माण से विकास को मिलेगी गति: उदय सिंहदेव
ओवरब्रिज निर्माण से विकास को मिलेगी गति: उदय सिंहदेव

संवाद सूत्र, खरसावा: सरायकेला-खरसावा मार्ग पर बुरुडीह रेलवे फाटक के उपर ओवरब्रिज बनाने की स्वीकृति देने देने पर भाजपा जिला समिति ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया है। खरसावा स्थित पार्टी कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन में भाजपा जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव ने कहा कि भाजपा जो कहती है, वह कर के दिखाती है। स्थानीय लोगों की माग पर भाजपा ने बुरुडीह रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज बनाने की बात कही थी। अब यह वायदा पूरा होता दिख रहा है। सरकार ने सरायकेला-खरसावा के लोगों को बड़ा तोहफा देते हुए ओवरब्रिज निर्माण के लिए 37.80 करोड़ रुपये की स्वीकृति दे दी है। इससे आवागमन में सुविधा होगी। साथ ही क्षेत्र के विकास को भी बल मिलेगा। मौके पर स्वरुप सुपकर, ज्ञानी साहू, होपना सोरेन, विवेका प्रधान, विजय महतो, सुशील षाडं़गी, लादुराम हेंब्रम, नीलकंठ नायक, संजय महतो आदि उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.