Move to Jagran APP

सदस्यता अभियान को मिशन के रूप में लेंगे: साधुचरण

शनिवार को सरायकेला में भाजपा ने सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया। मौके पर भाजपा के कई वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।

By JagranEdited By: Published: Sat, 06 Jul 2019 06:09 PM (IST)Updated: Mon, 08 Jul 2019 06:39 AM (IST)
सदस्यता अभियान को मिशन के रूप में लेंगे: साधुचरण

जागरण संवाददाता, सरायकेला : श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्मदिन पर ईचागढ़ विधायक साधुचरण महतो ने शनिवार को सरायकेला में भाजपा के सदस्यता अभियान की शुरुआत की। जिला प्रभारी अशोक षाड़ंगी, आदित्यपुर के महापौर विनोद श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव, नगर पंचायत अध्यक्ष मिनाक्षी पटनायक, शैलेंद्र सिंह, गणेश माहली ने संयुक्त रूप से शुरुआत की। मौके पर जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव ने कहा कि इस बार सदस्यता अभियान का शुभारंभ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्मदिन के अवसर पर किया गया है। हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए इससे अच्छा कोई दिन नही हो सकता है। जिले में एक लाख तीस हजार का टारगेट तय किया गया है। अपने जिले के ऊर्जावान कार्यकर्ताओं के दमपर हम जरूर लक्ष्य से ज्यादा सदस्य बनाएंगे।

loksabha election banner

विधायक साधुचरण महतो ने कहा सदस्यता अभियान को हमें एक मिशन के रूप में लेकर काम करने की जरूरत है। हम 50 हजार कार्यकर्ताओं को अपने बनाएंगे एवं ईचागढ़ विधानसभा में हम एक लाख सदस्य बनाएंगे। विधानसभा चुनाव को लेकर हमें जुलाई में ही सदस्यता अभियान के लक्ष्य को पूरा कर दूसरे काम में लगना हैं।

जिला प्रभारी अशोक सारंगी ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी के जीवनी का अध्ययन करना चाहिए। आज हमें सदस्य बनाने का मौका मिला है। यह गर्व का विषय है कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। इसे बरकरार रखने के लिए हमें ज्यादा से ज्यादा सदस्य जोड़ने की जरूरत है। सभी कार्यकर्ता कल से अपने मंडल में सदस्यता अभियान शुरू कर देंगे। तीन दिनों तक विशेष सदस्यता अभियान चलाकर ज्यादा से ज्यादा लोगों को भारतीय जनता पार्टी से जोड़ने का काम करेंगे। शैलेंद्र सिंह ने कहा कि आज देश के प्रधानमंत्री इस कार्यक्रम का शुभारंभ कर रहे हैं। हम सभी कार्यकर्ताओं को ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाना है। गणेश माहली ने कहा कि हमें गांव के अंतिम व्यक्ति को भी पार्टी से जोड़ना हमारा लक्ष्य होगा। जब तक ग्रामीण कार्यकर्ता हमसे नहीं जुड़ेंगे तब तक पार्टी मजबूत नहीं होगी। कार्यक्रम के शुभारंभ में श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की चित्र पर पुष्पांजलि कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय, अनंतराम टुडू, कोऑपरेटिव बैंक के निदेशक बास्को बेसरा, प्रदीप सिंहदेव, पंकज कुमार, रमेश कुमार, राजेश नंदा, बदरीनाथ दारोगा, हरे कृष्णा प्रधान, डॉ. मनोज कुमार, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मंजू बोदरा, लाल सिंह सोय, सुशील सारंगी, मनोज तिवारी, ईश्वर महतो, भीमसेन मंडल, रमेश महतो, कविता परीछा, रीता दुबे, मोंटी सेनगुप्त, बीजू दे, श्याम बाबू, छोटू पासवान सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.