Move to Jagran APP

आने वाला समय झारखंड की दिशा व दशा तय करेगा : सिंहदेव

संवाद सूत्र खरसावां भाजपा कुचाई प्रखंड समिति की बैठक प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा सोय की अध्यक्षता में कुचाई के दुर्गा मंदिर परिसर में हुई।

By JagranEdited By: Published: Fri, 30 Aug 2019 11:30 PM (IST)Updated: Sun, 01 Sep 2019 06:41 AM (IST)
आने वाला समय झारखंड की दिशा व दशा तय करेगा : सिंहदेव
आने वाला समय झारखंड की दिशा व दशा तय करेगा : सिंहदेव

संवाद सूत्र, खरसावां : भाजपा कुचाई प्रखंड समिति की बैठक प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा सोय की अध्यक्षता में कुचाई के दुर्गा मंदिर परिसर में हुई। बैठक में प्रभारी के तौर पर पहुंचे पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रदीप सिंहदेव ने कहा कि आने वाला सितंबर व अक्टूबर का माह सभी कार्यकर्ताओं के लिए काफी महत्वपूर्ण है। इस समय का संगठन हित में सही उपयोग करना है। उन्होंने गांवों में शक्ति केंद्रों के माध्यम से जन संपर्क चलाने पर बल दिया। अपने अपने बूथों को मजबूत कर ही चुनाव में जीत हासिल की जा सकती है। कहा कि आने वाला समय झारखंड की दिशा व दशा तय करेगा। पार्टी कार्यकर्ताओं को अभी से ही विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने की आवश्यकता है। बैठक में बूथ स्तर पर संगठन को सशक्त करने पर विचार विमर्श करते हुए पार्टी के शक्ति केंद्रों के सदस्यों को शक्ति केंद्र आवंटित करते हुए कार्यक्रम चलाने का निर्देश दिया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि भाजपा कोर कमेटी के सदस्य शक्ति केंद्रों में प्रवास कर लोगों से संपर्क करेंगे तथा केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच ले कर जायेंगे। प्रत्येक शक्ति केंद्र में बूथ अध्यक्ष व बूथ सदस्यों को कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने का निर्देश दिया गया। आगामी विस चुनाव को लेकर अभी से ही तैयारी शुरू करने को कहा गया। प्रचार कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक व चुनावी सभा के लिये स्थल चयन करने का निर्देश दिया गया। बैठक में जिला कार्यसमिति सदस्य प्रदीप कुमार सिंहदेव, जिला उपाध्यक्ष लखीराम मुंडा, बीस सूत्री अध्यक्ष दुलाल स्वांसी, संगल सिजुई, सत्येंद्र कुम्हार, डुमू गोप, मंगल पांडेय, केपी सेठसोय, मंगल सिंह मुंडा, हीरामनी उरांव, ज्ञानी देवी, लुदरी मुंडा, जगन्नाथ महतो, लुबुराम सोय, मधु दास, मदन मुंडा समेत काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.