Move to Jagran APP

चुनाव के लिए कमर कस लें कार्यकर्ता: गिलुवा

शिलान्यास कार्यक्रम के बाद सांसद लक्ष्मण गिलुवा राजनगर किसान भवन में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।

By JagranEdited By: Published: Sun, 21 Oct 2018 06:56 PM (IST)Updated: Sun, 21 Oct 2018 06:56 PM (IST)
चुनाव के लिए कमर कस लें कार्यकर्ता: गिलुवा

संवाद सूत्र, राजनगर : शिलान्यास कार्यक्रम के बाद सांसद लक्ष्मण गिलुवा राजनगर किसान भवन में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं से अवगत हुए। इस दौरान गिलुवा ने 2019 चुनाव को बड़ी चुनौती बताते हुए कहा कि मोदी सरकार गरीबों के कल्याण के लिए अच्छा काम कर रही है। चार साल में गांव, गरीब, किसान, महिलाओं और नौजवानों के हितों पर आधारित योजनाएं बनाई जो आज धरातल पर दिख रहा है।

loksabha election banner

प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत 32 करोड़ लोगों के खाते खोले गए। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 2022 तक कोई गरीब बेघर नहीं रहेगा। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त गैस कनेक्शन, सौभाग्य योजना के तहत हर घर में बिजली, हर घर में शौचालय से लोगों को काफी लाभ मिला। कांग्रेस ने सिर्फ एक मुद्दा गरीबी समाप्त करने के नाम पर 60 साल तक शासन किया। लेकिन मोदी सरकार ने चार साल में ही इतनी योजनाएं बनाई जिससे गरीबों का कल्याण हो रहा है। गिलुवा ने कार्यकर्ताओं से 2004 के लोकसभा चुनाव से सबक लेने को कहा। कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार इतने अच्छे काम करते हुए भी हम हार गए थे। हमारे अंदर अति आत्मविश्वास हो गया था, लेकिन 2019 का चुनाव हमारे लिए बड़ी चुनौती है। फील गुड महसूस नहीं करना है। संगठन पर जोर शोर से ध्यान देना है। हर बूथ सशक्त हो इसके लिए जातीय समीकरण बिठा कर नए सिरे से बूथ कमेटी का गठन किया जा रहा है। 30 अक्टूबर तक हर हाल में बूथ कमेटी गठित कर लेनी है।

भाजपा नेता गणेश महाली ने कार्यकर्ताओं से आपसी मनमुटाव व गिले शिकवे को दूर कर संगठन के लिए काम करने की अपील की। कहा कि बूथ कमेटी का नए सिरे से गठन किया जा रहा है। इसमें अध्यक्ष का फोटो पहचान पत्र भी बनेगा। हमारे पास समय कम है। हमें अभी से तैयार रहना होगा। इस दौरान पूर्व विधायक अनंत राम टुडू, जिलाध्यक्ष उदय ¨सहदेव, जिला महामंत्री गणेश महाली, सांसद प्रतिनिधि हरेकृष्ण प्रधान, एसटी मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य धीरेन बास्के, एसटी मोर्चा मीडिया प्रभारी शंकर सामड, पूर्वी मंडलाध्यक्ष भीमसेन मंडल, मेघराय मार्डी, बीस सूत्री अध्यक्ष मोतीलाल महतो, बलदेव मंडल, कुबेरकांत षाड़ंगी, बीजू बास्के, बासुदेव राउत, प्रमोद महतो, अनंत साहू, सत्यवान परिच्छा, उज्ज्वल मोदक, रामरतन महतो समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.