Move to Jagran APP

भाजपाइयों ने फूंका सीएम का पुतला, जलाई लैंड म्यूटेशन बिल की प्रति

जिला भाजपा ने राज्य सरकार के झारखंड लैंड म्यूटेशन बिल-2020 का विरोध किया है। रविवार को भाजपा नगर कमेटी ने पुराना बस स्टैंड चौक के समीप इस बिल के विरोध में कार्यक्रम का आयोजन किया..

By JagranEdited By: Published: Mon, 21 Sep 2020 12:56 AM (IST)Updated: Mon, 21 Sep 2020 12:56 AM (IST)
भाजपाइयों ने फूंका सीएम का पुतला, जलाई लैंड म्यूटेशन बिल की प्रति
भाजपाइयों ने फूंका सीएम का पुतला, जलाई लैंड म्यूटेशन बिल की प्रति

जागरण संवाददाता, सरायकेला : जिला भाजपा ने राज्य सरकार के झारखंड लैंड म्यूटेशन बिल-2020 का विरोध किया है। रविवार को भाजपा नगर कमेटी ने पुराना बस स्टैंड चौक के समीप इस बिल के विरोध में कार्यक्रम का आयोजन किया। नगर अध्यक्ष बद्रीनारायण दारोगा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लैंड म्यूटेशन बिल-2020 को काला कानून बताते हुए उसकी प्रतियां जलाई। भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजा सिंहदेव, सुमित चौधरी, देवराज सारंगी, सरिता दुबे, सूर्या देवी व वार्ड पार्षद गौतम नायक समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार से मांग करते हुए कहा कि इस जनविरोधी कानून को अविलंब वापस लिया जाए। इधर, गम्हरिया प्रखंड के कालिया डुंगरी चौक पर मंडल अध्यक्ष विमल साहु के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया। साथ ही म्यूटेशन बिल की प्रति जलाकर राज्य सरकार को आगाह किया। मंडल अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा इस काला कानून को विधानसभा में पारित नहीं होने देगी। यह बिल रैयतों की जमीन लूटने के लिए लाया जा रहा है। सदन से लेकर सड़क तक भाजपा इस जनविरोधी बिल का विरोध करेगी। इस अवसर पर भाजयुमो जिला महामंत्री अभिषेक आचार्य, भाजपा के वरिष्ठ नेता सुभाष आचार्य, भाजयुमो प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा दास, प्रखंड उपाध्यक्ष देबू महतो, मुखिया फोरमैन सोरेन, मुनीराम महतो, अजीत महतो, दिलीप त्रिपाठी व मुकेश आचार्य समेत अन्य उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.