क्रेन की टक्कर से भाजपा नेता 20 फीट दूर गिरे
सरायकेला कांड्रा मार्ग पर सीनी मोड़ के पास सोमवार दोपहर को सड़क दुर्घटना में भाजपा नेता अश्विनी सिंहदेव घायल हो गए।
जागरण संवाददाता, सरायकेला : सरायकेला कांड्रा मार्ग पर सीनी मोड़ के पास सोमवार को दोपहर बारह बजे क्रेन व बाइक में सीधी टक्कर हो गई। इसमें भाजपा नेता अश्विनी ¨सहदेव घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने क्रेन को जब्त करते हुए चालक को गिरफ्तार कर लिया है। घायल भाजपा नेता को सदर अस्पताल पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद टीएमएच रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों ने उनके पैर फ्रैक्चर होने की संभावना जताया है।
जानकारी के अनुसार सरायकेला थाना के गुराडीह निवासी 52 वर्षीय अश्विनी ¨सहदेव सोमवार को बाइक से किसी काम से सरायकेला आ रहे थे। वे जैसे ही सीनी मोड़ के पास पहुंचे विपरीत दिशा से आ रहे क्रेन से उनकी बाइक टकरा गई। हादसे में वे दूर जा गिरे। इसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि चालक काफी तेज गति से क्रेन चला रहा था। घायल अश्विनी ¨सहदेव भाजपा सरायकेला प्रखंड समिति के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं। घायल होने की सूचना पर कई भाजपा नेता सदर अस्पताल पहुंचे और दुर्घटना की जानकारी हासिल की।