राष्ट्रीय अधिवेशन में भाग लेने भाजयुमो कार्यकर्ता सिकंदराबाद रवाना
संवाद सूत्र, गम्हरिया : सिकंदराबाद में आयोजित भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के राष्ट्रीय अधिवे
संवाद सूत्र, गम्हरिया : सिकंदराबाद में आयोजित भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के राष्ट्रीय अधिवेशन में भाग लेने के लिए जिले से कार्यकर्ताओं का दल बुधवार को रवाना हुआ। भाजयुमो जिलाध्यक्ष मनोरंजन सिंह के नेतृत्व में 20 कार्यकर्ता बस से राची भेजे गए। वहां से वे ट्रेन से हैदराबाद जाएंगे। इस मौके पर उपस्थित आदित्यपुर नगर निगम के मेयर बिनोद श्रीवास्तव एवं भाजपा नेता गणेश माहली ने संयुक्त रुप से झडा दिखाकर कार्यकर्ताओं को रवाना किया। इस मौके पर पूर्व विधायक अनंत राम टुडू, बास्को बेसरा, विद्या सागर दूबे, रश्मि साहू, रमेश कुमार, प्रमोद पाठक, जवाहर लाल माहली, गणेश महतो, अजीत कुमार सिंह, किशन प्रधान, विवेक कुमार, राहुल सिंह, प्रसन्न माइति, पंकज सिंह आदि उपस्थित थे।