शिक्षा से समाज का होगा उत्थान: बास्को बेसरा
प्रखंड के छोटाकादल फुटबॉल मैदान में रविवार को बास्को बेसरा की अध्यक्षता में संताल समाज का वार्षिक सम्मेलन हुआ।
संवाद सूत्र, राजनगर : प्रखंड के छोटाकादल फुटबॉल मैदान में रविवार को बास्को बेसरा की अध्यक्षता में संताल समुदाय का एक दिवसीय सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में ओडिशा, बिहार और बंगाल से बेसरा गोत्र के काफी संख्या में लोग शामिल हुए। सम्मेलन का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व डीडीसी संग्राम बेसरा ने किया। कार्यक्रम के शुभारंभ में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई।
मौके पर मुख्य अतिथि संग्राम बेसरा ने कहा कि बेसरा संताल समुदाय से आते हैं। बेसरा गोत्र के लोग आज अपने समाज के अंदर दबे हैं। समाज को आगे बढ़ाना है तो शिक्षित होना जरूरी है। शिक्षा से समाज का उत्थान होगा। इस तरह के आयोजन से आपसी मेलमिलाप बढ़ता है। समाज के अंदर जो भी बुराइयां है उन्हें दूर कर आगे बढ़ने की कोशिश करें।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे बास्को बेसरा ने जानकारी दी कि 2022 में ओडिशा के पुरी में बेसरा सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। 2012 में गम्हरिया प्रखंड के रापचा गांव से बेसरा सम्मेलन शुरू हुई थी। यह सम्मेलन का छठवां वर्ष है। सम्मेलन को खड़गपुर के लखीकांत बेसरा, भुवनेश्वर के दुलारी बेसरा, पुरुलिया के जुरू बेसरा, पातकुम के ज्योतिलाल बेसरा, रांची के पीतांबर बेसरा, नूनाराम बेसरा, गोपालचंद्र बेसरा, योगेंद्र बेसरा, दांदूराम बेसरा, विश्वम बेसरा, प्रदीप बेसरा, देवी प्रसन्न बेसरा आदि बुद्धिजीवियों ने संबोधित किया। इस दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में काफी संख्या में बेसरा गोत्र के लोग उपस्थित थे।