बार एसो. के चुनाव में अध्यक्ष पद के चार दावेदार
जिला बार एसोसिएशन चुनाव के लिए नामांकन के अंतिम दिन अध्यक्ष पद के लिए चार प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया। शुक्रवार को विभिन्न पदों के लिए कुल 16 अधिवक्ताओं ने नामांकन पत्र भरा..
जागरण संवाददाता, सरायकेला : जिला बार एसोसिएशन चुनाव के लिए नामांकन के अंतिम दिन अध्यक्ष पद के लिए चार प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया। शुक्रवार को विभिन्न पदों के लिए कुल 16 अधिवक्ताओं ने नामांकन पत्र भरा। 10 अगस्त को होने वाले इस चुनाव में कुल 31 अधिवक्ताओं ने विभिन्न पदों के लिए दावेदारी की है। सिर्फ संयुक्त सचिव लाइब्रेरी के लिए निर्मल कुमार आचार्या ने नामांकन किया है। स्क्रूटनी में सही पाए जाने पर निर्विरोध इनका निर्वाचन निर्विरोध हो जाएगा। उपाध्यक्ष पद पर सबसे अधिक पांच दावेदार : जिला बार एसोसिएशन चुनाव के लिए शुक्रवार को 3:30 बजे नामांकन पत्र दाखिल करने की समयावधि पूरी हो गई। अध्यक्ष पद के लिए चार, उपाध्यक्ष पद के लिए पांच, महासचिव के लिए तीन, कोषाध्यक्ष के लिए चार, सहायक कोषाध्यक्ष के लिए दो, संयुक्त सचिव प्रशासनिक के लिए चार व संयुक्त सचिव लाइब्रेरी के लिए एक दावेदार ने नामांकन किया है। वहीं कमेटी मेंबर के पांच पदों के लिए कुल आठ प्रत्याशियों ने पर्चा भरा है। नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी दो व तीन अगस्त को होगी। चार अगस्त को 3:30 बजे तक नाम वापसी का समय निर्धारित है। चुनाव में शामिल होने वाले मतदाताओं की कुल संख्या 163 हैं। किस पद पर किसने की दावेदारी
पदनाम संख्या दावेदार
अध्यक्ष - 01 - अल्ताफ हुसैन, कामाख्या प्रसाद दूबे, प्रभात कुमार, सुबोध चंद्र हाजरा
उपाध्यक्ष - 01 - केदार नाथ अग्रवाल, लखींद्र नायक, ओम प्रकाश, शिव शंकर साहू, सुनील कुमार सिंहदेव
महासचिव - 01 - अरुण कुमार सिंह, अशोक कुमार रथ, देवाशीष ज्योतिषी
कोषाध्यक्ष - 01 - जवाहल लाल महतो, नाइकी हेंब्रम, राज कुमार साहू, सुशील कुमार पोद्दार
सह कोषाध्यक्ष - 01 - अभिषेक कुमार, दुर्गा चरण जोंको
संयुक्त सचिव प्रशासनिक - 01 - अंबिका चरण पाणी, भीम सिंह कुदादा, मणिरतन क्षेत्रीय, तपन कुमार मलाकार
संयुक्त सचिव लाइब्रेरी - 01 - निर्मल कुमार आचार्य