विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 18, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पीएम कृषि सम्मान योजना के सभी लाभुकों को मिलेगा केसीसी

By JagranEdited By:
Published: Tue, 18 Feb 2020 05:50 PM (IST)

खरसावां प्रखंड सभागार में प्रखंड स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक बीडीओ मुकेश मछुआ की अध्यक्षता में हुई। बैठक में बताया ...और पढ़ें

पीएम कृषि सम्मान योजना के सभी लाभुकों को मिलेगा केसीसी
पीएम कृषि सम्मान योजना के सभी लाभुकों को मिलेगा केसीसी

संवाद सूत्र, खरसावां : खरसावां प्रखंड सभागार में प्रखंड स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक बीडीओ मुकेश मछुआ की अध्यक्षता में हुई। बैठक में बताया गया कि बैंक पीएमईजीपी के तहत आवेदन स्वीकृति कराना सुनिश्चित करें, ताकि आने वाले दिनों में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हो सके। इस योजना के तहत 24 फरवरी को पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण के तहत ब्यूटी पार्लर, बकरी पालन इत्यादि का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण निश्शुल्क एवं आवासीय होगा। पीएमईजीपी डायरेक्टर द्वारा अनुरोध किया गया कि प्रशिक्षण प्राप्त लाभार्थियों को अविलंब ऋण का लाभ उपलब्ध कराया जाए। बैठक में बताया कि 11 फरवरी 2020 को उपायुक्त के निर्देश पर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के वैसे लाभुक जिन्हे पूर्व में केसीसी ऋण का लाभ प्राप्त नहीं हुआ, को चिन्हित करते हुए 25 फरवरी तक शत-प्रतिशत केसीसी ऋण की सुविधा का लाभ देने का निर्देश दिया गया। बैठक में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की सूची सीडी डीवीडी सहित उपस्थित सभी शाखा प्रबंधक को उपलब्ध कराई गई है। साथ ही केसीसी ऋण से वंचित लाभुकों का सत्यापन करते हुए 20 फरवरी तक प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। सभी शाखा प्रबंधक को उक्त कार्य सत्यापन हेतु बैंक वार कैंप आयोजित करने का निर्देश दिया। बैठक में निर्णय लिया गया कि बैंक को-ऑर्डिनेटर स्थल निरीक्षण सत्यापन हेतु अपने क्षेत्र में जाकर सत्यापन करेंगे। साथ ही चिन्हित करें कि वह चिन्हित लाभुक जिन्हें केसीसी का लाभ नहीं प्राप्त है, उनसे शिविर के माध्यम से किसी आवेदन प्राप्त। केंद्र सरकार की ओर से दी जाने वाली छात्रवृत्ति वंचित छात्रों का सूची नाम सहित शाखा प्रबंधक को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। जिन खाता बैंक में नहीं है, उनका खाता खोला जाए। जिनका खाता निष्क्रिय हो गया है उनसे आवश्यक कागजात लेकर खाता को सक्रिय करने का निर्देश दिया गया। बैठक मे सभी बैंक के शाखा प्रबंधक एवं कर्मी मौजूद थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।