Move to Jagran APP

बामनी गांव में अब नहीं बनेगा चेक डैम

संवाद सूत्र, नीमडीह : प्रखंड क्षेत्र के बामनी गांव में प्रस्तावित चेक डैम को लेकर शुक्रवार को ि

By JagranEdited By: Published: Sat, 29 Dec 2018 01:31 AM (IST)Updated: Sat, 29 Dec 2018 01:31 AM (IST)
बामनी गांव में अब नहीं बनेगा चेक डैम
बामनी गांव में अब नहीं बनेगा चेक डैम

संवाद सूत्र, नीमडीह : प्रखंड क्षेत्र के बामनी गांव में प्रस्तावित चेक डैम को लेकर शुक्रवार को विभागीय अधिकारियों की बैठक ग्रामीणों के साथ हुई। बैठक में ईचागढ़ के विधायक साधुचरण महतो, अनुमंडल पदाधिकारी विनय कुमार मिश्रा, जिला भूअर्जन पदाधिकारी लक्ष्मण बास्के, अंचालाधिकारी जयवंती देवगम समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।

loksabha election banner

विधायक साधु चरण महतो ने बताया कि ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में पहले से दो डैम बने हैं। तीसरा डैम बामनी गांव में बामनी दनी पर पर बनना था। इसका उद्देश्य खेतों में पानी मुहैया कराना, मछली पालन की सुविधा देकर क्षेत्र के किसानों को समृद्ध करना था। लेकिन चेक डैम के प्रस्तावित जगह पर नदी में पानी कम होने के कारण अब यहां चेक डैम नहीं बनेगा। जल संसाधन विभाग के केन्द्रीय सर्वेयर एससी दमदम ने बताया कि पानी का स्तर और स्रोत देखने के बाद डैम बनाने का निर्णय लिया जाता है। बामनी नदी नहीं यह नाला है। यहां चेक डैम बनाने से किसी फायदा नहीं होगी बल्कि सरकारी राशि का दुरुपयोग होगा। इसका रिपोर्ट वरीय आधिकारियों को भेजा जाएगा। नीमडीह प्रखंड के प्रमुख असित पात्र, सामनपुर पंचायत के मुखिया मंदाकनी सिंह, चेलियमा उप मुखिया कंचन सिंह आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.