एक महान विचारक व कर्मयोगी थे बाबा आंबेडकर : उपायुक्त
उपायुक्त अरवा राजकमल ने बुधवार को बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि डा. भीमराव आंबेडकर एक महान विचारक व कर्मयोगी थे..
जागरण संवाददाता, सरायकेला : उपायुक्त अरवा राजकमल ने बुधवार को बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि डा. भीमराव आंबेडकर एक महान विचारक व कर्मयोगी थे। उन्होंने अपने विचार व कार्य से इतिहास में न सिर्फ स्थान बनाया, बल्कि अपने दौर व घटनाक्रम को भी एक दिशा प्रदान किया। आदिवासी दिशोम जाहेरगढ़ ने मनाई डा. आंबेडकर की 130वीं जयंती : आदिवासी दिशोम जाहेरगढ़ विकास समिति की ओर से बुधवार को सिदो-कान्हो चौक पर डा. भीमराव आंबेडकर की 130वीं जयंती मनायी गई। इस दौरान आदिवासी दिशोम जाहेरगढ़ के संरक्षक विशु हेंब्रम व सदस्यों ने डा. आंबेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मौके पर आदिवासी दिशोम जाहेरगढ़ के सदस्य सुकलाल मुर्मू , धानु टूडू, रायसेन मार्डी, सिदो मुर्मू, सोनाराम टुडू, भादो मुर्मू, सिघुराम मुर्मू, सतिलाल हांसदा आदि उपस्थित थे। सुवर्णपुर गांव में मनायी गई आंबेडकर जयंती : मोहितपुर पंचायत स्थित सुवर्णपुर गांव में बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की 130वीं जयंती श्रद्धा भाव के साथ मनायी गई। एस अवसर पर दलित समाज के महासचिव रंजन कारूवा व पंचायत समिति सदस्य सुमन कारुवा ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस अवसर पर उप मुखिया गोविदा मुखी, सत्येंद्र कुमार, सुदर्शन मुखी, पंचु मुखी, श्याम कारुवा, प्रद्युम्न कारुवा, श्रीनिवास कारुवा, शंभू रविदास, सुनीता मुखी, कविता मुखी, कुंती मुखी समेत कई उपस्थित थे। भाजपा नगर कमेटी ने मनाई बाबा आंबेडकर की जयंती : भाजपा खरसावां नगर कमेटी की ओर से नयन नायक के नेतृत्व में खरसावां पीडब्ल्यूडी निरीक्षण भवन में बाबा साहब डा. भीमराव आंबेडकर की 130वीं जयंती मनायी गई। नयन नायक ने कहा कि बाबा साहब के दिखाए रास्ते पर चल कर समता मूलक समाज की स्थापना की जा सकती है। मौके पर मोहन मुखी, पिकी मुखी, सुशील सारंगी, सुबोध मिश्रा, बसंत गंतायत, लालसिंह सोय, हरीश बेहरा, शांतनु पुष्टि, मथुरा पुष्टि, अशोक पुष्टि, रोहित कुंभकार, जितेन घोड़ाई, प्रकाश मुखी आदि उपस्थित थे। भाजपाइयों ने दी बाबा साहब को श्रद्धांजलि : कुचाई स्थित भाजपा प्रखंड कार्यलय में डा. भीमराव आंबेडकर की 130वीं जयंती प्रखंड अध्यक्ष मंगल सिंह मुंडा की अध्यक्षता में मनायी गई। मौके पर सांसद प्रतिनिधि सूचना एवं जनसंपर्क सत्येंद्र कुम्हार, महिला मोर्चा अध्यक्ष ज्ञानी देवी, युवा मोर्चा अध्यक्ष दास सोय, किसान मोर्चा अध्यक्ष श्रीराम चंद्र मुंडा, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष सोमा कलिदी, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष नागेंद्र तांती, जिला कार्यसमिति सदस्य लुदरी हेंब्रम, कार्तिक कुम्हार, मधु दास, विवेकानंद सोय, जगमोहन सोय, नन्द सिंह सरदार, दोनार्दन दोबारा, दांसर सोय, शेखर डगिल, सूरज गागराई, लक्ष्मण होनहागा, पातर सोय समेत कई उपस्थित थे। झामुमो ने डा आंबेडकर को दी श्रद्धांजलि : खरसावां प्रखंड स्थित झामुमो कार्यालय में डा. भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि अर्जुन उर्फ नायडू गोप, प्रखंड अध्यक्ष अरुण जामुदा, अनूप सिंहदेव, भवेश मिश्रा, राजेश महतो, ललन तिवारी, अजय सामड, भीमसेन सरदार, दीलदार हेंब्रम, लालू मांझी, खुदीराम उग्रसुंडी, कालीचरण बानरा, संजय हेंब्रम समेत काफी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।