खरकई नदी पुल के नीचे मिला आजादनगर के नईम का शव
जासं जमशेदपुर बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के आदित्यपुर पुल के नीचे खरकई नदी किन
जासं, जमशेदपुर: बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के आदित्यपुर पुल के नीचे खरकई नदी किनारे बुधवार की शाम आजादनगर (मानगो) चेपा पुल शालीमार अपार्टमेंट का नईम (45) का शव मिला। वह हाल ही में खाड़ी देश से लौटा था। काफी देर तक शव की पहचान नहीं होने और सीमा विवाद को लेकर बिष्टुपुर व आदित्यपुर की पुलिस उलझी रही। शव की पहचान होने पर मृतक को मानगो स्थित उसके घर पहुंचाया गया। इससे पहले खरकई पुल पर शव देखने की भीड़ लग गई थी। युवक नीले रंग का जींस व सफेद रंग का टी-शर्ट पहने था। टी-शर्ट पर स्पोर्ट्स डे का प्रिट है। युवक मास्क भी लगाए हुए है। सूचना मिलने पर आदित्यपुर व बिष्टुपुर पुलिस मौके पर पहुंची। जहां बिष्टुपुर पुलिस का कहना था कि घटनास्थल आदित्यपुर में है जबकि आदित्यपुर पुलिस का कहना था कि बिष्टुपुर इलाके में है। बाद में घटनास्थल बिष्टुपुर इलाके में ही निकला। पुलिस इस बात की तफरीह कर रही है कि नईम पुल से कूदा है या गिरा है।