खरसावां में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन
खरसावां के रीडिग गांव के मुंडासाईं टोला में जिला विधिक सेवा प्राधिकार सरायकेला खरसावां के आदेशानुसार विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
संवाद सूत्र, खरसावां : खरसावां के रीडिग गांव के मुंडासाईं टोला में जिला विधिक सेवा प्राधिकार सरायकेला खरसावां के आदेशानुसार विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। मौके पर जिला विधिक सेवा के पीएलवी सदस्य हरि कुंभकार व दिनेश कुंभकार ने लोगों को जानकारी देते हुए कानून के प्रति जागरूक किया। ग्रामीणों को महिला उत्पीड़न से संबंधित कार्यों से भी दूर रहना चाहिए। पत्थलगड़ी के नाम पर समाज में हिसा नहीं फैलाने की भी अपील की गई। ग्रामीणों को दहेज प्रथा को समाज से समाप्त करने का संकल्प लिया। बताया गया कि दहेज लेना-देना एवं सहयोग करना भी अपराध है। साथ साथ में ग्रामीणों को संविधान में उल्लेख कर्तव्य एवं अधिकारों के बारे में भी बताया गया। मौके पर वार्ड सदस्य हरिया हेंब्रम एवं ग्रामीण महिला पुरुष उपस्थित थे।