Move to Jagran APP

सरायकेला विस के 60 मतदान केंद्र पश्चिमी सिंहभूम में

आज 713 मतदान केंद्र में कुल 532830 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिले के सरायकेला एवं खरसावां विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में कुल 23 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।

By JagranEdited By: Published: Sat, 07 Dec 2019 12:02 AM (IST)Updated: Sat, 07 Dec 2019 06:18 AM (IST)
सरायकेला विस के 60 मतदान केंद्र पश्चिमी सिंहभूम में
सरायकेला विस के 60 मतदान केंद्र पश्चिमी सिंहभूम में

जासं, सरायकेला : आज 713 मतदान केंद्र में कुल 532830 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिले के सरायकेला एवं खरसावां विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में कुल 23 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। सरायकेला में सात व खरसावां विस में सोलह प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। सरायकेला विस 431 एवं खरसावां विस 282 मतदान केंद्र है। खरसावां विस के 60 मतदान केंद्र पश्चिमी सिंहभूम जिला के खुंटपानी प्रखंड पड़ते है। सरायकेला विधानसभा क्षेत्र में 167730 पुरुष, 160256 महिला व एक अन्य समेत कुल 327987 मतदाता हैं जबकि खरसावां विस में 102240 पुरुष, 102601 महिला व दो अन्य समेत कुल 204843 मतदाता हैं।

loksabha election banner

सरायकेला में आजसू से अनंत राम टुडू, झाविमो से अनिल सोरेन, भाजपा से गणेश माहली, झारखंड मुक्ति मोर्चा से चंपई सोरेन, बहुजन समाज पार्टी से रवींद्र उरांव, आंबेडकराइट पार्टी ऑफ इंडिया से विश्व विजय मार्डी एवं जदयू से सत्यनारायण गोंड़ चुनाव लड़ रहे हैं। यहां भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी गणेश माहली एवं झारखंड मुक्ति मार्चा के चंपई सोरेन के साथ सीधे मुकाबला है। खरसावां में भाजपा के जवाहर लाल बानरा, बसपा के जेम्स हेम्ब्रम, झामुमो के दशरथ गागराई, झाविमो के राम होनहागा, आजसू पार्टी के संजय जारिका, जनता पार्टी के कांडे राम कुरली, जदयू के कुंवर सिंह बानरा, आमरा बंगाली के जयमोहन सरदार, झापा की जींगी हेम्ब्रम, पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया के मंगल सिंह हांसदा तथा निर्दलीय प्रत्याशी अजय होनहागा, गारदी सोय, प्रधान पासिग गुंदुवा, भागवत प्रसाद माझी, सुमेरियन कांडेयांग व हीरालाल हेम्ब्रम समेत कुल 16 प्रत्याशी हैं।

सरायकेला में केंद्र संख्या 431 सरस्वती शिशु विद्या मंदिर व खरसावां में केंद्र संख्या 166 आदर्श मध्य विद्यालय बेहरासाई महिला केंद्र बनाया गया है। खरसावां विस में 71 अति संवेदनशील मतदान केंद्र है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.