Move to Jagran APP

सीएनटी एक्ट में हेमंत सोरेन ने की थी छेड़छाड़, अब कर रहे दुष्प्रचार: अर्जुन मुंडा

कुचाई के किसान भवन में आदिवासी मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा ने विपक्षी नेताओं पर जमकर बरसे।

By JagranEdited By: Published: Thu, 12 Sep 2019 07:25 PM (IST)Updated: Sat, 14 Sep 2019 06:38 AM (IST)
सीएनटी एक्ट में हेमंत सोरेन ने की थी छेड़छाड़, अब कर रहे दुष्प्रचार: अर्जुन मुंडा
सीएनटी एक्ट में हेमंत सोरेन ने की थी छेड़छाड़, अब कर रहे दुष्प्रचार: अर्जुन मुंडा

संवाद सूत्र, खरसावां : कुचाई के किसान भवन में आदिवासी मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा ने विपक्षी नेताओं की तीखी आलोचना करते हुए कहा कि सीएनटी-एसपीटी एक्ट मामले में झामुमो के हेमंत सोरेन ने ही सबसे पहले छेड़छाड़ की थी। अब वही लोग आदिवासियों को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं। इस दौरान अर्जुन मुंडा ने कहा कि ऐसे लोगों से सतर्क रहने की आवश्यकता है। मौका था कुचाई में आयोजित भाजपा के प्रखंड स्तरीय प्रवास सम्मेलन का।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि पिछले पांच साल में क्षेत्र में विकास प्रभावित हुआ है। क्षेत्र में जो भी योजनाएं चलाई जा रही हैं, उसमें अधिकांश उनके समय ही शुरू की गई थी। उन्होंने कहा कि जल, जंगल व जमीन की रक्षा के साथ-साथ आदिवासियों को उनका संवैधानिक अधिकार मिले। यह सुनिश्चित करना मेरे मंत्रालय की जिम्मेवारी है। इस जिम्मेवारी को वे पूरा करेंगे। अर्जुन मुंडा ने कहा कि जल्द ही कुचाई में आदिवासी बच्चों की पढ़ाई के लिए नवोदय के तर्ज पर एकलव्य आदर्श विद्यालय खोला जाएगा।

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि भाजपा सरकार हर वर्ग के लोगों के लिए योजना चला रही है। केंद्र की सरकार हर देशवासी को सामाजिक सुरक्षा का कवच देने का प्रयास कर रही है। केंद्र की सरकार किसान, मजदूर, छोटे व्यवसायी समेत हर वर्ग के लोगों के लिए काम कर रही है। विकास हमारे सरकार की प्राथमिकता व प्रतिबद्धता है। मुंडा ने कहा कि कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर सरकारी योजनाओं को लोगों को बताएं। विस चुनाव की तैयारी को लेकर कार्यकर्ता अभी से ही कमर कस लें। इससे पहले सम्मेलन का उद्घाटन केंद्रीय आदिवासी मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व विधायक मंगल सोय, प्रदेश प्रवक्ता जेबी तुबिद, जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव, मीरा मुंडा ने किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा को आदिवासियों के पारंपरिक पत्ते की टोपी पहनाकर स्वागत किया गया। मौके पर पूर्व विधायक मंगल सोय, प्रदेश प्रवक्ता जेबी तुबिद, जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव, सासंद प्रतिनिधि विजय महतो, मीरा मुंडा, विस सूत्री अध्यक्ष दुलाल स्वांसी, प्रदीप सिंहदेव, लखीराम मुंडा, कृष्णा सोय, डुमू गोप, सत्येन्द्र कुम्हार, मंगल सिंह मुंडा, आसु मुंडा, दिनेश महतो समेत काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। सम्मेलन के बाद अर्जुन मुंडा ने पार्टी कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ता व स्थानीय लोगों से भी मिले।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.