Move to Jagran APP

भारतीय तीरंदाजी संघ के संयुक्त सचिव बन कर खरसावां पहुंचे सुमंत मोहंती

खरसावां के खेलारीसाही निवासी सुमंत चंद्र मोहंती भारतीय तीरंदाजी संघ के संयुक्त सचिव चुने गये है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 22 Jan 2020 12:12 AM (IST)Updated: Wed, 22 Jan 2020 12:12 AM (IST)
भारतीय तीरंदाजी संघ के संयुक्त सचिव बन कर खरसावां पहुंचे सुमंत मोहंती
भारतीय तीरंदाजी संघ के संयुक्त सचिव बन कर खरसावां पहुंचे सुमंत मोहंती

संवाद सूत्र, खरसावां : खरसावां के खेलारीसाही निवासी सुमंत चंद्र मोहंती भारतीय तीरंदाजी संघ के संयुक्त सचिव चुने गये है। सुमंत मोहंती सुमंत मोहंती सरायकेला-खरसावां जिला तीरंदाजी संघ के सचिव व झारखंड तीरंदाजी संघ के उपाध्यक्ष भी है। पिछले दिनों नई दिल्ली में हुए भारतीय तीरंदाजी संघ के चुनाव में संयुक्त सचिव पद पर जीत दर्ज कर खरसावां पहुंचने पर सुमंत मोहंती का तारंदाजों ने स्वागत किया। मौके पर सुमंत मोहंती ने कहा कि भारतीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंड़ा का निर्देशानुसार तीरंदाजी के विकास के लिये कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि अब देश का लक्ष्य टोक्यो ओलंपिक है। टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेड़ल जीतने के लक्ष्य के साथ तैयारी शुरु की जायेगी। उन्होने कहा कि तीरंदाजी के खेल को गांव गांव तक फैलाया जायेगा। यहां प्रतिभाओं की कमी नहीं है। उन्हें तलाश कर मंच उपलब्ध कराने की आवश्यकता है। हमारी टीम अब तीरंदाजों के बेहतरी के लिए काम करेगी। भारत पूरे विश्व पटल में तीरंदाजी का परचम लहरायेगी।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.