Move to Jagran APP

झारखंड तीरंदाजी संघ का अध्यक्ष चुने जाने पर पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा का स्वागत

राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा मंगलवार को झारखंड तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष चुने गए। उनका सरायकेला-खरसावां संघ के सदस्यों ने स्वागत किया।

By Edited By: Published: Tue, 08 Jan 2019 06:55 PM (IST)Updated: Tue, 08 Jan 2019 07:22 PM (IST)
झारखंड तीरंदाजी संघ का अध्यक्ष चुने जाने पर पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा का स्वागत
झारखंड तीरंदाजी संघ का अध्यक्ष चुने जाने पर पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा का स्वागत

संवाद सूत्र, खरसावां : राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा मंगलवार को झारखंड तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष चुने गए। झारखंड तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष चुने जाने पर सरायकेला-खरसावां जिला तीरंदाजी संघ के पदाधिकारियों ने स्वागत किया। संघ की अध्यक्षा मीरा मुंडा, सचिव सुमंत चंद्र मोहंती, उपाध्यक्ष मंगल ¨सह सोय, सह सचिव उदय ¨सहदेव के अलावे अंतरराष्ट्रीय कोच हरेंद्र ¨सह, बीएस राव, हिमांशु मोहंती ने बधाई दी है।

loksabha election banner

पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा का तीरंदाजी खेल से पुराना नाता रहा है। अर्जुन मुंडा ने वर्ष 2004 में सरायकेला-खरसावां तीरंदाजी संघ की स्थापना की थी। अर्जुन मुंडा जिला तीरंदाजी संघ के संरक्षक भी हैं। उन्होंने सरायकेला-खरसावां जिला के तीरंदाजों को आगे बढ़ाने का काम किया। अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा संघ की अध्यक्षा है। मुंडा ने राज्य की मुख्यमंत्री रहते वर्ष 2006 में सरायकेला के दुगनी में तीरंदाजी अकादमी की भी स्थापना की थी।

डबल ओलंपियन अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज दीपिका कुमारी, राष्ट्रपति पदक विजेता गोरा हो, पलटन हांसदा समेत दो दर्जन अंतरराष्ट्रीय व सौ से अधिक राष्ट्रीय स्तर के तीरंदाज अर्जुन मुंडा द्वारा स्थापित प्रशिक्षण केंद्र से बाहर निकले है। झारखंड तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष चुने जाने के बाद पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा ने कहा कि झारखंड के साथ साथ देश के सभी जनजातीय क्षेत्र के बच्चों में जन्मजात तीरंदाजी के गुण देखने को मिलता है। जनजातिय क्षेत्र के प्रतिभाओं में निखार लाकर उन्हें मंच दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि झारखंड के सभी जिलों में तीरंदाजी के प्रतिभाओं को उभारने का काम करेंगे। तीरंदाजी प्रतिभाओं को आगे बढ़ायेंगे। आने वाले दिनों में ओलंपिक खेलों में तीरंदाजी में गोल्ड मेडल मिले। इस पर पूरा जोर रहेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.