राज्य स्तरीय तीरंदाजी में भाग लेंगे 650 तीरंदाज
खरसावां के अर्जुना स्टेडियम में 27 जनवरी से राज्य स्तरीय तीौंदाजी प्रतियोगिता शुरू होगी।
संवाद सूत्र, खरसावां : खरसावां के अर्जुना स्टेडियम में 27 जनवरी से 13वीं राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता शुरू होगी। खरसावां के अर्जुना स्टेडियम में तीरंदाजी संघ की अध्यक्ष मीरा मुंडा की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में प्रतियोगिता के आयोजन के सभी ¨बदुओं पर विचार विमर्श किया गया। शुक्रवार को आयोजित बैठक में खिलाड़ियों के आवास, भोजन से लेकर अन्य व्यवस्थाओं पर विचार विमर्श किया गया। आयोजन समिति का गठन कर सदस्यों में दायित्वों का बंटवारा किया गया। मीरा मुंडा ने बताया कि बताया गया कि प्रतियोगिता के उद्घाटन के लिए राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू को आमंत्रित किया गया है। मौके पर झारखंड तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष अर्जुन मुंडा भी मौजूद रहेंगे। प्रतियोगिता में 18 जिला व नौ यूनिट के करीब 650 तीरंदाज पहुंचेंगे। 26 जनवरी से तीरंदाजों का खरसावां पहुंचना शुरू हो जाएगा। प्रतियोगिता में मिनी, सब जूनियर, जूनियर व सिनीयर वर्ग के इंडियन राउंड, कंपाउड राउंड व रिकर्व राउंड के खेलों का आयोजन किया जायेगा। इस प्रतियोगिता में देश के सभी नामी गिरामी अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज भी खरसावां पहुंचेंगे।