Move to Jagran APP

राज्य स्तरीय तीरंदाजी में भाग लेंगे 18 जिले के तीरंदाज

खरसावां के अर्जुना स्टेडियम में 27 जनवरी से राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता शुरू होगी।

By JagranEdited By: Published: Tue, 22 Jan 2019 07:14 PM (IST)Updated: Tue, 22 Jan 2019 07:14 PM (IST)
राज्य स्तरीय तीरंदाजी में भाग लेंगे 18 जिले के तीरंदाज

संवाद सूत्र, खरसावां : खरसावां के अर्जुना स्टेडियम में 27 जनवरी से 13वीं राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता शुरू होगी। इसमें 18 जिला व नौ यूनिट से करीब 650 तीरंदाज भाग लेंगे। प्रतियोगिता का उद्घाटन राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू करेंगी, जबकि 29 जनवरी के समापन समारोह में खेलमंत्री अमर बाउरी भाग लेंगे। समारोह में झारखंड तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा भी मौजूद रहेंगे।

loksabha election banner

प्रतियोगिता की तैयारी को लेकर खरसावां की पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में जिला तीरंदाजी संघ की अध्यक्ष मीरा मुंडा की अध्यक्षता में मंगलवार को बैठक हुई। इसमें प्रतियोगिता के विभिन्न आयोजन पर विचार विमर्श किया गया। खरसावां पहुंचने वाले खिलाड़ियों के आवास, भोजन से लेकर अन्य व्यवस्था पर विचार विमर्श किया गया। आयोजन समिति का गठन कर सदस्यों में दायित्वों का बंटवारा किया गया। प्रतियोगिता में मिनी, सब जूनियर, जूनियर व सीनियर वर्ग के इंडियन राउंड, कंपाउंड राउंड व रिकर्व राउंड की प्रतियोगिता होगी। 26 जनवरी से तीरंदाजों का पहुंचना शुरू होगा। बैठक के बाद टीम ने अर्जुना स्टेडियम का निरीक्षण किया। मौके पर द्रोणाचार्य एवार्डी सह झारखंड तीरंदाजी संघ के कार्यकारी सचिव पूर्णिमा महतो, तीरंदाजी संघ के उदय ¨सहदेव, सुमंत मोहंती, कोच हरेंद्र ¨सह, बुद्धेश्वर मंडल, प्रेमचंद मार्डी, वीएस राव, हिमांशु मोहंती, उत्तम मिश्रा, प्रदीप ¨सहदेव, मंजू बोदरा, सुशीला नायक, लखीराम मुंडा, दुलाल स्वांसी समेत काफी संख्या में आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.