पूरे दमखम के साथ चुनाव लड़ेगी आजसू: जारिका
खरसावां के चांदनी चौक से गुमाद्वार (दितसाही चौक) तक आजसू पार्टी के जिला प्रवक्ता संजय जारिका के नेतृत्व में पदयात्रा की गई। इसमें लोगों से विधानसभा चुनाव में समर्थन की मांग की गई।
संवाद सूत्र, खरसावां : खरसावां के चांदनी चौक से गुमाद्वार (दितसाही चौक) तक आजसू पार्टी के जिला प्रवक्ता संजय जारिका के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने खरसावां में गाजे बाजे के साथ पदयात्रा निकाल कर जन संपर्क किया गया। इस दौरान आजसू पार्टी के नेताओं ने पद यात्रा कर लोगों से आगामी विस चुनाव में जनता से आजसू के पक्ष में समर्थन करने की अपील की। संजय जारिका ने कहा कि खरसावां की जनता ने सभी दलों को प्रतिनिधित्व का अवसर दिया, परंतु यहां का अपेक्षित विकास नहीं हो सका। गांव की समस्याएं जस की तस है। ग्रामीण आज भी पानी, बिजली, सिचाई, शौचालय की समस्या में उलझे हुए है। शिक्षा, हरियाली व विकास का सपना अब भी अधूरा है। असली सरकार रांची व दिल्ली में बैठे लोग नहीं है, बल्कि गांव के लोग हैं। गांव की बेहतरी के लिए जो निर्णय गांव के चौपाल में होना चाहिए थी, वह सिक्रेट्रिएट व केलक्ट्रीएट में हो रहा है। आने वाले चुनाव में पार्टी पूरे दम-खम के साथ चुनाव लड़ेगी और जीत दर्ज करेगी। झारखंड के लोगों को राज्य मिल गया, परंतु स्वराज नहीं मिला। जिलाध्यक्ष छवि महतो ने कहा कि उन्होंने कहा कि युवा, महिला, बुजुर्ग सभी वर्ग के लोगों का रुझान आजसू पार्टी की ओर है। शहीदों के सपनों को साकार करना है. यह सभी कार्य आजसू पार्टी ही कर सकती है। इसके पश्चात खरसावां के गुमाद्वार (दितसाही चौक) में आजसू पार्टी के कार्यालय का उद्घाटन जिलाध्यक्ष छवि महतो व संजय जारिका ने किया। मौके पर आजसू पार्टी के नेताओं ने पार्टी कार्यकर्ताओं को अभी से ही चुनाव की तैयारी में जुट जाने का निर्देश दिया गया। गांव में जाकर लोगों से संवाद करने तथा बूथ व पंचायत समितियों को सुदृढ़ करने तथा पार्टी के नीति सिद्धांतों की जानकारी जनता को देने को कहा गया है। मौके पर काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे। मौके पर जिला उपाध्यक्ष मणेंद्र जामुदा, विस प्रभारी रामरतन महतो, शिव कुमार साह, ऋषि दास, झुंटू महतो, प्रेम महतो, अनिल कुमार, मंगल दास, शंभू मंडल, रमेश मंडल, सनातन महतो, लालराम प्रधान, अमृत महतो, कृष्णा केशरी, मुकेश मंडल, कार्तिक गोप, रतिलाल आदि उपस्थित थे।