पति के खिलाफ प्रताड़ना की शिकायत
संवाद सूत्र, आदित्यपुर : आरआइटी थाना क्षेत्र स्थित मीरूडीह की रहने वाली राधिका राम ने अपने पति पर प
By JagranEdited By: Published: Mon, 07 May 2018 10:42 PM (IST)Updated: Mon, 07 May 2018 10:42 PM (IST)
संवाद सूत्र, आदित्यपुर : आरआइटी थाना क्षेत्र स्थित मीरूडीह की रहने वाली राधिका राम ने अपने पति पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। उसने इस मामले में आरआइटी थाने में शिकायत की, लेकिन कारवाई नहीं हुई। राधिका राम ने बताया कि वह आदित्यपुर रेलवे स्टेशन में कार्यरत है, जबकि पति बेरोजगार है। पैसे की मांग को लेकर वह हमेशा मारपीट करता है। महिला ने बताया कि उसने 5 अप्रैल 2003 को दिनेश यादव के साथ प्रेम विवाह किया था। उसके बाद दो बच्चे हुए। अब पति दिनेश यादव के साथ ही उनकी सास, उनके पति के भाई, भाभी आदि के द्वारा प्रताड़ित किया जाता है। पीड़ित महिला ने आरक्षी अधीक्षक को लिखित रूप से शिकायत की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें