Move to Jagran APP

आकर्षिणी पीठ का होगा पर्यटकीय विकास : गागराई

मां आकर्षिणी पूजा व मेला संचालन समिति की ओर से रविवार को आभार सह सम्मान समारोह आयोजित की गई। इस अवसर पर मां आकर्षिणी की पूजा व मेला को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वालों को सम्मानित किया गया..

By JagranEdited By: Published: Mon, 01 Mar 2021 06:10 AM (IST)Updated: Mon, 01 Mar 2021 06:10 AM (IST)
आकर्षिणी पीठ का होगा पर्यटकीय विकास : गागराई
आकर्षिणी पीठ का होगा पर्यटकीय विकास : गागराई

संवाद सूत्र, खरसावां : मां आकर्षिणी पूजा व मेला संचालन समिति की ओर से रविवार को आभार सह सम्मान समारोह आयोजित की गई। इस अवसर पर मां आकर्षिणी की पूजा व मेला को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वालों को सम्मानित किया गया। विधायक दशरथ गागराई व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा संबंधित लोगों को मोमेंटों प्रदान कर सम्मानित किया। विधायक ने कहा कि मां आकर्षिणी की पीठ को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। इस वर्ष विधायक फंड से आकर्षिणी पीठ के मुख्य गेट का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि मां आकर्षिणी पीठ को विकसित करने में राशि की कमी नहीं होने दी जाएगी। पर्यटन विभाग की ओर से पूर्व में कई कार्य किए गए हैं। साथ ही विधायक फंड से भी कई कार्य कराए गए हैं। उन्होंने केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा से भी आकर्षिणी पीठ के विकास के लिए केंद्र सरकार से राशि उपलब्ध कराने की मांग की। केंद्रीय मंत्री के समक्ष आकर्षिणी को पर्यटन स्थल बनाने का रखूंगी प्रस्ताव : केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा ने कहा कि पूर्व में भी आकर्षिणी क्षेत्र के विकास के लिए अर्जुन मुंडा ने कार्य किया है और आगे भी करते रहेंगे। आकर्षिणी मंदिर क्षेत्र को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की आवश्यकता है। आकर्षिणी को पर्यटन स्थल के रुप में विकसित करने का प्रस्ताव केंद्रीय मंत्री के समक्ष रखेंगी। उन्होंने कहा कि मां आकर्षिणी की कृपा सभी पर बनी रहे। सभी सुखी व निरोग रहें, यही कामना है। मौके पर खरसावां राजघराना के गोपाल नारायण सिंहदेव, आकर्षिणी पीठ के पुजारी नारायण सरदार, भाजपा जिलाध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि विजय महतो, पूर्व जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव, श्री सीमेंट कंपनी के प्रबंधक बीके त्रिपाठी, सामाजिक कार्यकर्ता उमेश सिंहदेव, मां आकर्षिणी पूजा व मेला संचालन समिति के रामजी सिंहदेव, सरायकेला के राजा सिंहदेव, मो. मोजाहिद खान, अनूप सिंहदेव आदि उपस्थित थे। इन्हें किया गया सम्मानित : इस अवसर पर आकर्षिणी मेला को सफल बनाने व सहयोग करने वालों के साथ-साथ विभिन्न संस्थाओं को सम्मानित किया गया। विधायक दशरथ गागराई, मीरा मुंडा, राजा गोपाल नारायण सिंहदेव आदि ने श्री सीमेंट प्लांट के प्रबंधक बीके त्रिपाठी, पुजारी नारायण सरदार, जय सिंह सरदार, अगस्ती सरदार, मां आकर्षिणी विकास समिति ट्रस्ट के सचिव प्रभाकर मंडल, महतो क्लीनीक के डा. जगदीश महतो, जिला तीरंदाजी संघ के सचिव सुमंत मोहंती, पिकू मंडल, सुधांशु प्रधान, संजू अग्रवाल, केदार महतो, जितेंद्र ज्योतिषी समेत स्थानीय पत्रकारों को मोमेंटो व पुष्पगुच्छ प्रदान कर सम्मानित किया। इसके अलावा आदर्श युवा समिति जगन्नाथपुर, युवा जागृति क्लब रेंगोगोडा, निर्मल महतो स्मारक समिति डांगोरडीह समेत विभिन्न संस्थानों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। आकर्षिणी पीठ के विद्युतीकरण का किया उद्घाटन : खरसावां के आकर्षिणी पीठ परिसर में किए गए विद्युतीकरण कार्य का उद्घाटन स्थानीय विधायक दशरथ गागराई, केंद्रीय मंत्री की पत्नी मीरा मुंडा, सांसद प्रतिनिधि विजय महतो आदि ने शिलापट्ट अनावरण कर किया। लगभग 24 लाख की लागत से आकर्षिणी पीठ का विद्युतीकरण किया गया है। विद्युतीकरण के बाद आकर्षिणी पीठ दुधिया रोशनी से जगमगा रहा है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.