हामन्दा उच्च विद्यालय में मना 84वां उत्कल दिवस
संवाद सूत्र राजनगर प्रखंड क्षेत्र के हामंदा स्थित गोपबंधु उच्च विद्यालय में मंगलवार को 84वां उत्कल दिवस मनाया गया। मौके पर उत्कलमणि पंडित गोपबंधु दास की तस्वीर पर प्रधानाध्यापक नुनुराम महतो ने माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
संवाद सूत्र, राजनगर : प्रखंड क्षेत्र के हामंदा स्थित गोपबंधु उच्च विद्यालय में मंगलवार को 84वां उत्कल दिवस मनाया गया। मौके पर उत्कलमणि पंडित गोपबंधु दास की तस्वीर पर प्रधानाध्यापक नुनुराम महतो ने माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। मौके पर प्रधानाध्यापक ने कहा कि गोपबंधु दास ओड़िया भाषा के प्रचार प्रसार एवं समाज के उत्थान में अहम भूमिका निभाई थी। हम सबको उसके बताए मार्ग पर चलकर ओड़िया भाषा और संस्कृति के विकास पर जोर देना होगा। इस दौरान विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रथो महतो, भीमसेन प्रधान, सहदेव महतो, रामसिंह हेम्ब्रम एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।