कन्यादान योजना के लिए 57 लाभुकों का चयन
संवाद सूत्र, खरसावां : 20 सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति की बैठक खरसावां प्रखंड सभागार में प्र
संवाद सूत्र, खरसावां : 20 सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति की बैठक खरसावां प्रखंड सभागार में प्रखंड अध्यक्ष विवेकानंद प्रधान की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सभी विभाग के अधिकारियों ने अपने विभाग से चलाए जा रहे कार्यो की जानकारी दी। प्रखंड में चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा करते हुए अध्यक्ष विवेकानंद पंडा ने इसमें तेजी लाने का निर्देश दिया। साथ ही सरकारी योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचाने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री कन्या दान योजना के तहत 57 लाभुकों का चयन किया गया है। खरसावां-रड़गांव सड़क निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। सड़क निर्माण के दौरान गुणवत्ता पर भी ध्यान देने को कहा गया। बताया गया कि किसानों को खेती के लिए राजमा व सरसों बीज दिया जाएगा। दूसरे चरण की तसर खेती शुरू हो गई है। नवंबर नवंबर से कोसा का उत्पादन शुरू हो जाएगा। बैठक में समिति के सदस्य मंगल ¨सह जामुदा, दुर्योधन प्रमाणिक, पंचायती राज पदाधिकारी विजय प्रसाद, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एसएल मार्डी, सीडीपीओ सुप्रिया शर्मा, बीटीएम नीरज श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।