सड़क हादसे में युवक की मौत
बोरियो- बोआरीजोर मुख्य पथ स्थित शामपुर के पास के पास बुधवार की देर रात अज्ञात वाहन के चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। जबिक एक युवक गंभीर रूप से घायल है। घटना की सूचना मिलते ही बोरियो पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए साहिबगंज सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं घायल को स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद रेफर कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार छोटा कुसमी निवासी संतोष राय(32) अपने भाई विनय राय(25) के साथ बाइक पर
बोरियो (साहिबगंज): बोरियो- बोआरीजोर मुख्य पथ स्थित शामपुर के पास बुधवार की देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। बोरियो पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। वहीं घायल को आसपास के लोगों ने सीएचसी में भर्ती कराया है। यहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे रेफर कर दिया गया है।
छोटा कुसमी निवासी संतोष राय(32) अपने भाई विनय राय(25) के साथ बाइक पर सवार होकर कुसमी से पत्थरगांवां से सिमरीया गांव जा रहा था। इस दौरान बोरियो थाना क्षेत्र के शामपुर गांव के पास एक अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया। इससे बाइक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक पेड़ से टकरा गई। इससे बाइक पर सवार संतोष राय की मौत घटनास्थल पर हो गई। विनय राय घायल हो गया। आसपास के ग्रामीणों ने दोनों को सीएचसी ले गए, यहां संतोष राय को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं घायल विनय राय को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गोड्डा रेफर कर दिया गया है।
मृतक की पत्नी फूलकुमारी देवी का रो- रोकर बुरा हाल है। वहीं घरवालों के उपर दुखों का पहाड़ टूट गया है। मृतक की एक पुत्री प्रियासी कुमारी 5 वर्ष, पुत्र रुपेश राय 3 वर्ष का है। घटना की सूचना मिलते ही एएसआइ आरके सिंह, विनय कुमार सिंह सशस्त्र पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंच कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। मृतक के पिता गिरजानंद राय के बयान पर अज्ञात वाहन पर मामला दर्ज कर लिया गया है। इस बाबत बोरियो थाना प्रभारी राजेश टुडू ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए साहिबगंज भेज दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।