Move to Jagran APP

मानसून की बारिश से शहर में हो रहा जल जमाव

साहिबगंज मौसम विभाग ने जिले को पिछले 24 घंटे के लिए बारिश के मद्देनजर अलर्ट जारी किया ह

By JagranEdited By: Published: Fri, 24 Jul 2020 05:29 PM (IST)Updated: Fri, 24 Jul 2020 05:29 PM (IST)
मानसून की बारिश से शहर में हो रहा जल जमाव
मानसून की बारिश से शहर में हो रहा जल जमाव

साहिबगंज: मौसम विभाग ने जिले को पिछले 24 घंटे के लिए बारिश के मद्देनजर अलर्ट जारी किया है। मानसून की बारिश से शहर में कई स्थानों पर जल जमाव हो रहा है। इससे जिला मुख्यालय में बिजली की आपूर्ति पर असर पड़ा है। कलेक्ट्रेट के समीप एक पेड़ सड़क पर गिरने से कुछ समय तक आवागमन भी प्रभावित हुआ।

loksabha election banner

गुरुवार रात से जिले में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। जिला कृषि विज्ञान केंद्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय व आसपास के इलाके में शुक्रवार को 31 मिलीमीटर बारिश हुई है। अभी भी आसमान में बादल छाए हैं।

पुलिस लाइन का मैदान तालाब बन गया है। जल की निकासी का इंतजाम किए बगैर शहर में विकास की पोल मानसून की बारिश ने खोलकर रख दी है। मिली जानकारी के अनुसार कई स्थानों पर सीवरेज के कार्य में मनमानी के कारण सड़क पर जल जमाव हो रहा है। इधर सुबह में कलेक्ट्रेट के समीप एक पेड़ बारिश के क्रम में सड़क पर गिर गया। आवागमन कुछ समय के लिए बाधित हो गया। टहनी काटकर सड़क किनारे करने के बाद आवागमन चालू किया गया।

इस कारण शहर के दो नंबर फीडर की बिजली की आपूर्ति ठप रही। साहिबगंज शहर के जयप्रकाश नगर में जल जमाव की समस्या सालों पुरानी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.